Russia ukraine war Photos -

161 Stories
Asianet Image

Russia Ukraine war: परमाणु हमले की धमकी के बीच सोशल मीडिया पर जेलेंस्की और बाइडेन निशाने पर आए

Oct 12 2022, 09:50 AM IST

वर्ल्ड न्यूज. रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध(russia ukraine war) खतरनाक मोड़ पर आ गया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु हमले की धमकी देकर दुनियाभर में दहशत पैदा कर दी है। रूस ने 10 अक्टूबर से अब तक यूक्रेन के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर के लगभग 30% पर कब्जा कर लिया है। यह युद्ध की शुरुआत से पहली बार है कि रूस ने ऊर्जा बुनियादी ढांचे को नाटकीय रूप से टार्गेट किया है। यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री हरमन हालुशेंको ने मीडिया को बताया कि हालांकि, यूक्रेनी एनर्जी सिस्टम स्टेबल है। वहीं, रूसी सेना ने 11 अक्टूबर को सूमी ओब्लास्ट पर 13 बार अटैक किया। सूमी ओब्लास्ट के गवर्नर दिमित्रो ज़्य्वित्स्की ने कहा कि एक रूसी हेलीकॉप्टर ने एक एग्रीकल्चर फेसिलिटी के खिलाफ 12 मिसाइलों को लॉन्च किया। हालांकि यूक्रेन के उत्तरी क्षेत्र पर हमला करने के लिए हेलीकॉप्टर ने सीमा पार नहीं की है। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण युद्ध(russia ukraine war) 24 फरवरी से शुरू हुआ था। सोशल मीडिया पर इस युद्ध के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन(Joe Biden) की हठ को भी बड़ा जिम्मेदार माना जा रहा है। पढ़िए नया अपडेट और देखिए कुछ तस्वीरें....
 

Asianet Image

Russia Ukraine War: मिसाइल के हमले में बिछ गईं लाशें, दिल दहलाने वाला ऐसा मंजर सिर्फ फिल्मों में देखा होगा

Apr 08 2022, 03:55 PM IST

वर्ल्ड न्यूज डेस्क.दिल दहलाने वालीं ये तस्वीरें क्रामटोर्स्क रेलवे स्टेशन (Kramatorsk Railway station) पर हुए रूस के मिसाइल हमले की हैं। यूक्रेन ने आरोप लगाया है कि क्रामटोर्स्क रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को रॉकेट अटैक किया गया। खबरों के मुताबिक यहां दो बार रॉकेट हमले किए गए, जिनमें कम से कम 30 लोग मारे गए। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बता दें कि रूस-यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध (Russia Ukraine War) को 8 अप्रैल को 44वां दिन है। इस बीच ब्रिटेन ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन( Russian President Vladimir Putin) की बेटियों को अपनी प्रतिबंध सूची में शामिल किया है, दो दिन पहले अमेरिका ने भी यही कदम उठाया था। आगे देखें रेलवे स्टेशन की खौफनाक तस्वीरें और पढे़ं कुछ नई डिटेल्स...

Asianet Image

Russia Ukraine War: लोगों की जान बचाते-बचाते ये नर्स-डॉक्टर एक-दूसरे पर मर मिटे, खंडहर पड़े शहर में रचाई शादी

Apr 05 2022, 09:16 AM IST

वर्ल्ड न्यूज: कहते हैं कि युद्ध और प्यार(All Is Fair in Love and War) में सबकुछ उचित है। अब इस कपल के ही देखिए! पूरा यूक्रेन युद्ध में बर्बाद हो गया है, सबको अपनी जान की फिक्र है, लेकिन इन्हें मिसाइल अटैक और बम धमाकों के बीच इश्क हो गया। फिर क्या था, न कोई शामियाना और न कोई बरात, बस जैसा माहौल था, उसी में शादी कर ली। बता दें कि 24 फरवरी से रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध (Russia Ukraine War) 5 अप्रैल को 41 दिन हो गए हैं। यह शादी रविवार को  खार्किव बम शेल्टर में हुई। जानिए कौन है ये कपल और जानिए यूक्रेन का मौजूदा हाल...
 

Asianet Image

Russia Ukraine War: 21 दिन में तबाह हो गया एक खूबसूरत देश, देखें 10 तस्वीरें

Mar 16 2022, 01:16 PM IST

वर्ल्ड न्यूज डेस्क. रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 16 मार्च को 21वां दिन है। यूक्रेन का आरोप है कि युद्ध जीतने रूसी सेना नागरिकों को ढाल बना रही है। मारियुपोल के एक अस्पताल पर रूसी सेना ने कब्जा कर लिया है। यहां 500 लोगों को बंधक बना लिया है। इनमें कुछ नवजात बच्चे भी हैं। लेकिन 20000 लोगों को शहर से भगा दिया गया है। क्षेत्रीय गवर्नर पावलो किरिलेंको( Pavlo Kyrylenk) के अनुसार,रूसी सेना ने बंदरगाह के नजदीक अस्पताल नंबर दो के आस-पास के घरों में 400 लोगों को घेर लिया है। अस्पताल में 100 डॉक्टर और मरीज जो पहले से ही अंदर थे, उन्हें बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। बता दें कि इस युद्ध में यूक्रेन बर्बाद हो गया है। हजारों लोग मारे जा चुके हैं। देखिए 10 शॉकिंग और इमोशनल  तस्वीरें...
 

Asianet Image

Russia Ukraine War: अपने होने वाले बच्चे को लेकर देखे होंगे कई ख्वाब, लेकिन दोनों में से कोई नहीं बच पाया

Mar 15 2022, 03:46 PM IST

वर्ल्ड न्यूज डेस्क. रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) 15 मार्च को 20वें दिन में पहुंच गया है। इस बीच ब्रिटेन के एक सीनियर डिफेंस सोर्स ने कहा कि रूसी सेना अब अगले 10-14 दिनों तक ही अपनी पूरी ताकत से लड़ाई लड़ने में सक्षम है। इसके बाद पुतिन के सैनिक उस जमीन पर अपना कब्जा बचाए रखने के लिए संघर्ष करेंगे, जिसे वो पहले ही यूक्रेनी सैनिकों से हथिया चुके हैं। इस बीच कीव में 17 मार्च की सुबह तक कर्फ्यू लगाया गया है। लोगों को घरों से बाहर निकलने की मनाही है। युद्ध की शुरुआत से ही Z अक्षर चर्चाओं में है। यह अक्षर रूसी सेना के टैंकों पर लिखा देखा गया। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के बारे में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक कोडवर्ड है। इसका टार्गेट जेलेंस्की की हत्या है। 
 

Asianet Image

Russia Ukraine War: एक फेक तस्वीर के जरिये चर्चित हुईं यूक्रेन की ब्यूटी ब्लॉगर बनी मां, किया था गजब ड्रामा

Mar 12 2022, 10:43 AM IST

वर्ल्ड न्यूज डेस्क. रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) के दौरान एक फर्जी(Fake) तस्वीर के जरिये दुनियाभर में यूक्रेन के लिए सहानुभूति बंटोरने वालीं ब्यूटी ब्लॉगर(beauty blogger) मारियाना(Marianna) मां बन गई हैं। उन्होंने चारों तरफ गोलीबारी और धमाकों की आवाजों के बीच एक बच्ची को जन्म दिया। उसका नाम विजय की देवी नाइके(Nike) के सम्मान में वेरोनिका( Veronika) रखा गया है। यानी यूक्रेन की जीत। मारियाना की फेक तस्वीर ने सबको हिलाकर रख दिया था। बाद में रूस तक को इस मामले की जांच करानी पड़ी थी। जानिए पूरा मामला...

Asianet Image

Russia Ukraine War: अचानक चलने लगीं गोलियां, मासूम को बचाने पूरी फैमिली ने लगा दी जान की बाजी

Mar 11 2022, 10:42 AM IST

वर्ल्ड न्यूज डेस्क. यह तस्वीर रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) में जिंदगी बचाने की जद्दोजहद को दिखाती है। यूक्रेन में इस समय ऐसे शॉकिंग और दिल तोड़ने वाले(shocking and heart breaking) मंजर आम है। इस बीच एक नया खतरा मंडरा रहा है। अमेरिका ने आशंका जताई है कि यूक्रेन को बर्बाद करने रूस रासायनिक या जैविक हथियार(chemical or biological attack ) का इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है। बता दें कि 11 मार्च को युद्ध का 16वां दिन है। इस भीषण लड़ाई का असर दुनियाभर पर दिखाई देगा। संयुक्त राष्ट्र(UN officials) के अधिकारियों के अनुसार, यूक्रेन के भीतर अनुमानित 1.9 मिलियन लोग विस्थापित हुए हैं, जो रूस के आक्रमण के बाद देश छोड़कर भाग गए 2.3 मिलियन से अधिक हैं। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक(Stephane Dujarric) ने गुरुवार को कहा कि आंतरिक रूप से विस्थापित अधिकांश लोग पश्चिम की ओर लल्विव( Lviv) की ओर बढ़ रहे हैं। मानवीय स्थिति खतरनाक गति से बिगड़ती जा रही है। देखें कुछ तस्वीरें

Asianet Image

Russia Ukraine War: डॉग्स को खाना खिलाने निकली थी, रास्ते में मारी गई, मासूम से लिपटकर रो पड़े सैनिक मां-बाप

Mar 09 2022, 10:21 AM IST

वर्ल्ड न्यूज डेस्क.रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 9 मार्च को 14वां दिन है। इस बीच यूक्रेन के कई शहर तबाह हो चुके हैं। लाखों लोग यूक्रेन छोड़कर दूसरे देशों में शरण लेने पहुंच गए हैं। यूक्रेन के पूर्वोत्तर क्षेत्र सुमी(City in Ukraine) में फंसे 700 भारतीय छात्रों को सुरक्षित कॉरिडोर खुलने के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया है। इनके यहां से निकलते ही रूस ने फिर से हवाई हमले कर दिए। संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी( UN's refugee agency) का कहना है कि रूस के आक्रमण के बाद से अब तक 20 लाख लोग यूक्रेन से भाग गए हैं। ताजा आंकड़े बताते हैं कि आधे से अधिक पोलैंड में सीमा पार कर चुके हैं। लगभग 100,000 रूस और 450 बेलारूस पहुंचे हैं। शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त ( UNHCR) के प्रमुख फिलिपो ग्रांडी(Filippo Grandi) ने कहा कि सप्ताहांत में यह संकट द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप का सबसे तेजी से बढ़ता शरणार्थी संकट था। रूस कर सकता है मिनी-न्यूक्लियर विस्फोट...
 

Asianet Image

Russia Ukraine War: 7 साल की पोती को आंखों के सामने तड़प-तड़पकर मरते देख भी कुछ न कर सका दादा

Mar 08 2022, 10:35 AM IST

वर्ल्ड न्यूज डेस्क. यह तस्वीर 7 साल की अलीसा हलन्स की है, जिसकी मौत रूसी बमबारी में हो गई। यूक्रेन में ऐसे कई बच्चे हैं, जो युद्ध की भेंट चढ़ चुके हैं। रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 8 मार्च को 13वां दिन है। संयुक्त राष्ट्र (The United Nations) का अनुमान है कि युद्ध शुरू होने से अब तक  1.5 मिलियन से अधिक लोग यूक्रेन से भाग चुके हैं, जिसमें पोलैंड, रोमानिया, स्लोवाकिया और अन्य जगहों पर सैकड़ों-हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हैं। UN के अनुसार पोलैंड ने 1,028,000 शरणार्थियों को लिया है। हंगरी 180,000, मोल्दोवा 83,000,स्लोवाकिया 128,000, रोमानिया 79,000, रूस 53,000, बेलारूस 406  रिफ्यूजी को आश्रय दिया है। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि यूरोप में 183,000 से अधिक लोग इन देशों से दूसरे देशों में चले गए हैं। रूसी सेना द्वारा यूक्रेन के रिहायशी इलाकों पर हमले के बाद मानों पूरा देश खाली हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त फिलिपो ग्रांडी(UN High Commissioner for Refugees, Filippo Grandi) ने tweet करके बताया कि 10 दिनों में करीब 15 लाख शरणार्थी(refugees) पड़ोसी देशों में शरण ले चुके हैं। यह दूसरे विश्व युद्ध के बाद यूरोप में सबसे बड़ा पलायन है। UN को आशंका है कि युद्ध से बचने 40 लाख से अधिक लोग यूक्रेन छोड़ सकते हैं।

Top Stories