MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • World News
  • Russia Ukraine War: एक फेक तस्वीर के जरिये चर्चित हुईं यूक्रेन की ब्यूटी ब्लॉगर बनी मां, किया था गजब ड्रामा

Russia Ukraine War: एक फेक तस्वीर के जरिये चर्चित हुईं यूक्रेन की ब्यूटी ब्लॉगर बनी मां, किया था गजब ड्रामा

वर्ल्ड न्यूज डेस्क. रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) के दौरान एक फर्जी(Fake) तस्वीर के जरिये दुनियाभर में यूक्रेन के लिए सहानुभूति बंटोरने वालीं ब्यूटी ब्लॉगर(beauty blogger) मारियाना(Marianna) मां बन गई हैं। उन्होंने चारों तरफ गोलीबारी और धमाकों की आवाजों के बीच एक बच्ची को जन्म दिया। उसका नाम विजय की देवी नाइके(Nike) के सम्मान में वेरोनिका( Veronika) रखा गया है। यानी यूक्रेन की जीत। मारियाना की फेक तस्वीर ने सबको हिलाकर रख दिया था। बाद में रूस तक को इस मामले की जांच करानी पड़ी थी। जानिए पूरा मामला...

Asianet News Hindi | Updated : Mar 12 2022, 10:47 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

ब्यूटी ब्लॉगर मारियाना कुछ समय पहले तब चर्चा में आई थीं, जब उनकी एक तस्वीर दुनियाभर के मीडिया में छा गई थी। तब वे गर्भवती थीं और घायल अवस्था में मारियुपोल( Mariupol) के एक अस्पताल पर बमबारी के बीच भागती नजर आई थीं। बाद में मालूम चला कि यह फेक तस्वीर थी। उन्होंने इसका स्वांग रचा था। खैर, मारियाना ने दो दिन पहले एक बच्ची को जन्म दिया। 
 

25
Asianet Image

मारियाना की चाची ने बताया कि बच्ची का वजन 3200 ग्राम का है और वह पूरी तरह स्वस्थ है। अस्पताल में भर्ती मारियाना की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। Photos by Evgeniy Maloletka

35
Asianet Image

रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) के दौरान ऐसी अनगिनत तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो दिल को झकझोर रही हैं। इन शॉकिंग और दिल तोड़ने वालीं(shocking and heart breaking) तस्वीरें में कई फर्जी(Fake) भी हैं। मारियाना की यह तस्वीर भी फेक है, जिसमें कहा गया कि रूस ने एक अस्पताल में बम बरसाए, जहां से गर्भवती महिलाओं को जान बचाकर भागना पड़ा। सोशल मीडिया पर यह फोटो वायरल करके कहा गया कि यूक्रेन के मारियुपोल(Mariupol) शहर के एक अस्पताल पर रूसी हमले के बाद वहां भर्ती गर्भवती महिलाएं घायल हो गईं और उन्हें वहां से भागना पड़ा।

यह भी पढ़ें-Russia Ukraine War: अचानक चलने लगीं गोलियां, मासूम को बचाने पूरी फैमिली ने लगा दी जान की बाजी

45
Asianet Image

बाद में रूस की पड़ताल में सामने आया कि मारियाना एक ब्यूटी ब्लॉगर(beauty blogger) है, जिसने यह स्वांग रचा था। यानी नकली चोटें और घाव बनाए थे। क्रेमलिन की ओर से जारी एक बयान में साफ कहा गया कि रूसी सेना ने अस्पताल पर कोई बमबारी नहीं की। दरअसल, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जे़लेंस्की ने बुधवार को कहा था कि इस  अस्पताल में हुए विस्फोट में एक बच्चे सहित 3 लोगों की मौत हुई है। यूक्रेन ने इसे युद्ध अपराध(war crime) कहा था। इसके बाद क्रेमलिन ने इस मामले की जांच कराने की बात कही थी।
 

यह भी पढ़ें-Russia Ukraine War: बमबारी के बीच अस्पताल से भागती गर्भवती की इस तस्वीर के पीछे है एक चौंकाने वाली कहानी
 

55
Asianet Image

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव(Sergey Lavrov) ने एक मीडिया कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह अस्पताल अति-कट्टरपंथी(extremists) यूक्रेनी बलों के कब्जे में था। इसे डॉक्टरों और मरीजों से पहले ही खाली कराया जा चुका था।

यह भी पढ़ें-Russia Ukraine War: ज़ेलेंस्की ने कहा-'मैं कसम खाता हूं, लोगों तक पानी, भोजन और दवाएं पहुंचाकर रहूंगा'

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories