- Home
- World News
- Russia Ukraine War: डॉग्स को खाना खिलाने निकली थी, रास्ते में मारी गई, मासूम से लिपटकर रो पड़े सैनिक मां-बाप
Russia Ukraine War: डॉग्स को खाना खिलाने निकली थी, रास्ते में मारी गई, मासूम से लिपटकर रो पड़े सैनिक मां-बाप
वर्ल्ड न्यूज डेस्क.रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 9 मार्च को 14वां दिन है। इस बीच यूक्रेन के कई शहर तबाह हो चुके हैं। लाखों लोग यूक्रेन छोड़कर दूसरे देशों में शरण लेने पहुंच गए हैं। यूक्रेन के पूर्वोत्तर क्षेत्र सुमी(City in Ukraine) में फंसे 700 भारतीय छात्रों को सुरक्षित कॉरिडोर खुलने के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया है। इनके यहां से निकलते ही रूस ने फिर से हवाई हमले कर दिए। संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी( UN's refugee agency) का कहना है कि रूस के आक्रमण के बाद से अब तक 20 लाख लोग यूक्रेन से भाग गए हैं। ताजा आंकड़े बताते हैं कि आधे से अधिक पोलैंड में सीमा पार कर चुके हैं। लगभग 100,000 रूस और 450 बेलारूस पहुंचे हैं। शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त ( UNHCR) के प्रमुख फिलिपो ग्रांडी(Filippo Grandi) ने कहा कि सप्ताहांत में यह संकट द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप का सबसे तेजी से बढ़ता शरणार्थी संकट था। रूस कर सकता है मिनी-न्यूक्लियर विस्फोट...
- FB
- TW
- Linkdin
)
यह हैं अनास्तासिया यलंस्काया( Anastasiia Yalanskaya) वे एक डॉग शेल्टर में खाना देने गई थीं। यहां के डॉग्स कई दिनों से भूखे थे। वे जिस कार में सवार थीं, उस पर पास से हमला हुआ और उनकी मौत हो गई।
दूसरी तस्वीर यूक्रेन लाइव के twitter पेज से ली गई है। यह कपल यूक्रेनी सेना में हैं। युद्ध पर जाते समय ये अपने मासूम बच्चे से यूं लिपटकर रो पड़े।
इरपिन सहित कीव( Kyiv, including Irpin) के उपनगरों में गोलाबारी जारी है। यहां कई दिनों से बिजली, पानी बंद है। एक महिला को सुरक्षित जगह पर ले जाते यूक्रेनी सैनिक। (स्रोत: एपी)
यह तस्वीर यूरोपियन मीडिया NEXTA ने tweet की है। इसमें लिखा गया कि रूसी बमबारी के बाद यूक्रेन के सुमी (Sumy) का हाल। यहां से करीब 5 हजार लोगों को निकाला गया। रूसी विमानन द्वारा बमबारी के कारण बुजुर्गों और बच्चों सहित नागरिकों की मौत हो गई।
यह तस्वीर डिफेंस जर्नलिस्ट OSINTtechnical के twitter पेज पर शेयर की गई है।इसमें लिखा गया कि यूक्रेनी सेना ने सुमी के बाहर घात लगाकर रूसी ग्रुप पर हमला किया।
पूर्वी यूरोप में इस समय तापमान माइनस 10 से 20 डिग्री सेल्सियस चल रह है। ऐसे में एक बुजुर्ग महिला को सुरक्षित जगह पर ले जाता एक शख्स। यह तस्वीर इरपिन के बाहरी इलाके की है। फोटो क्रेडिट-dailymail.co.uk
यह भी पढ़ें-गोलीबारी और बम धमाकों के बीच सैनिक प्रेमी कपल ने की शादी, 22 साल पुरानी है इनकी लवस्टोरी
यह तस्वीर इरपिन की है, जहां रूसी हमले के बाद लोगों में भगदड़ मची हुई है। यूक्रेन में इस समय ऐसी तस्वीरें आम हो चली हैं। यूं लगता है जैसे पूरा यूक्रेन खाली हो जाएगा। रूस ने बुधवार को सीज फायर की घोषणा की है, जिससे युद्ध में फंसे नागरिकों को निकाला जा सके। सुमी, खार्किव, मारियुपोल, चेर्नीहीव, जपोरिजिया शहरों में युद्ध विराम रहेगा।