वॉशिंगटन. दुनिया के 200 से ज्यादा देशों पर कोरोना का कहर जारी है। 10 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। वहीं, 53 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में संक्रमण और मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां पिछले 24 घंटे में 968 लोगों की जान गई है। अब तक 6 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए अमेरिका ने 1 लाख बॉडी बैग का ऑर्डर दे दिया है। कुल 2.45 लाख लोग संक्रमित हैं। उधर, इटली में अब तक 13,915 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। एक दिन की मौत के मामले में फ्रांस ने इटली अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है। यहां पिछले 24 घंटे में 1355 लोगों की मौत हुई।