Russia on Iran Israel War: पुतिन ने कहा कि इज़राइल में दो मिलियन रूसी भाषी लोग रहते हैं, इसलिए रूस तटस्थ है। अमेरिका ने 'ऑपरेशन मिडनाइट हैमर' में ईरान के परमाणु ठिकानों पर बंकर बस्टर बम गिराए, ट्रंप ने रूस की मध्यस्थता को ठुकराया।
Putin Iran Israel Neutrality: अमेरिका द्वारा ईरान के प्रमुख परमाणु ठिकानों फोर्दो (Fordow), नतांज़ (Natanz) और इस्फहान (Isfahan) पर बमबारी के बाद सारी दुनिया की निगाहें रूस पर है। हालांकि, रूस का अभी तक सीधे हस्तक्षेप न किए जाने से कई सवाल उठ रहे हैं। उधर, ईरान लगातार रूस से मदद की अपील कर रहा है। लेकिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसका रणनीतिक जवाब दिया है। साथ ही साथ वह मध्यस्थता के लिए भी तैयार दिख रहे।
इज़राइल में दो मिलियन रूसी-भाषी लोग रहते हैं
St. Petersburg International Economic Forum के दौरान पुतिन ने कहा: मैं आपका ध्यान इस ओर दिलाना चाहता हूं कि इज़राइल में करीब 20 लाख लोग पूर्व सोवियत संघ और रूस से जाकर बसे हैं। आज यह लगभग एक रूसी-भाषी देश बन चुका है। और हम इस तथ्य को हमेशा ध्यान में रखते हैं।
पुतिन के इस बयान को लोग ईरान का साथ न देने की रणनीतिक वजह मान रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि रूस के लिए इज़राइल और ईरान दोनों के साथ संतुलन बनाए रखना जियोपॉलिटिकली आवश्यक हो गया है।
हम मुस्लिम देशों के भी पुराने मित्र हैं-पुतिन ने आलोचकों को कहा 'उकसाने वाले'
रूस के समर्थन पर सवाल उठाने वालों को पुतिन ने उकसाने वाले (provocateurs) कहा और स्पष्ट किया कि रूस की अरब और इस्लामिक दुनिया के साथ भी गहरी मित्रता है। उन्होंने कहा कि रूस की 15% आबादी मुस्लिम है और रूस इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) का पर्यवेक्षक सदस्य (Observer) भी है।
अमेरिका का 'ऑपरेशन मिडनाइट हैमर', बंकर बस्टर से हमला
अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख nuclear enrichment facilities पर 14,000 किलो के बंकर बस्टर बम गिराकर Operation Midnight Hammer को अंजाम दिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन हमलों को सफल मिलिट्री ऑपरेशन बताया। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के परमाणु केंद्र पूरी तरह खत्म कर दिए गए हैं।
ईरान ने छोड़ी मिसाइलें, कहा-पहले बदला फिर कूटनीति
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने स्पष्ट किया कि जब तक हम बदला नहीं लेंगे, शांति वार्ता की कोई संभावना नहीं। उन्होंने कहा कि हम पहले से ही वार्ता की मेज़ पर थे, पर अमेरिका और इज़राइल ने उस मेज़ को ही उड़ा दिया।
ट्रंप ने पुतिन की मध्यस्थता ठुकराई: पहले अपना रूस संभालो
पुतिन ने ईरान-इज़राइल संघर्ष में युद्धविराम (Ceasefire Deal) के लिए मध्यस्थता की पेशकश की थी लेकिन ट्रंप ने तीखा जवाब देते हुए कहा कि मुझे एक एहसान करो, पहले अपने रूस में शांति लाओ। इस पर बाद में बात करना।