क्यों मिला आसिम मुनीर को प्रमोशन, क्या है आर्मी चीफ और फील्ड मार्शल में अंतर

| Published : May 21 2025, 02:02 PM IST
Share this Video

भारत से मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान में जश्न का माहौल है। शहबाज सरकार गलत जानकारी देकर खुद की नापाक कामयाबी के ढोल बजा रही है। जबकि दुनिया के सामने आया सच साफ है कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया। वहीं इस बीच पाकिस्तान के एक फैसले ने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर को प्रमोशन दिया गया है। यह फैसला पाकिस्तान की कैबिनेट में लिया गया है। कैबिनेट ने जनरल आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल बनाने के प्रस्ताव पर मंजूरी दी है। इसी के साथ एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू की सेवा की अवधि को भी बढ़ाया गया है। ज्ञात हो कि पाकिस्तान में फील्ड मार्शल का पद पाकिस्तानी सशस्त्र बलों में सर्वोच्च पद होता है। वहीं देश के इतिहास में आसिम मुनीर दूसरे फील्ड मार्शल बन गए हैं। इससे पहले इस पद पर अयूब खान 1959-1967 के बीच कार्यरत थे।

Related Video