5 वायरल खबरें: दिल्ली में बेखौफ हुए चोर, सरेआम चेन छीन भाग निकले

पूरी दुनिया की वो खबरें, जिन्हें सबसे ज्यादा देखा गया

| Updated : Feb 05 2022, 03:24 PM
Share this Video

जब क्रिकेट मैच में विकेटकीपर बना कुत्ता, देखकर नहीं होगा यकीन 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक कुत्ता बच्चे के साथ क्रिकेट खेलता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स कुत्ते और बच्चे की दोस्ती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को बॉलीवुड अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल से शेयर किया है।  44(चौआलिस) सेकेंड के इस वीडियो में एक कुत्ता बच्चों के साथ क्रिकेट खेलता हुआ नजर आ रहा हैं। जब भी गेंद बाहर जाती है, वो दौड़कर बॉल ले आता है। 

सरदार जी की शायरी के फैन हुए आनंद महिंद्रा, शेयर किया ये वीडियो 
बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं. उनके हर पोस्ट को पसंद किया जाता है। वो ट्विटर पर फनी वीडियो शेयर करते रहते हैं। इस बार उनके वॉट्सऐप वंडर बॉक्स (Whatsapp Wonder Box) से मजेदार वीडियो आया है. सरदार जी ने गजब अंदाज में शायरी की। आनंद महिंद्रा भी इस वीडियो को देखकर हैरान रह गए।  उन्होंने बताया है कि इसको सुनकर किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। 

लिफ्ट में डेढ़ साल के बच्चे पर कुत्ते का अटैक, चिल्लाती रही मां 
ब्राज़ील से एक शॉकिंग वीडियो सामने आया। यहां एक लिफ्ट में अपने देश साल के बच्चे के साथ एक महिला खड़ी थी। तभी एक शख्स अपने पालतू कुत्ते को लेकर आया। कुत्ते को अचानक जाने क्या सूझी। उसने तुरंत बच्चे पर अटैक कर दिया। मां और कुत्ते का मालिक दोनों बच्चे को बचाते रहे। 

प्लाटिक खाने से कछुए की मौत, पेट से निकला इतना कचरा 
इंडोनेशिया से एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक कछुए के पेट से प्लास्टिक निकलते देखा जा सकता है। इस कछुए की मौत प्लास्टिक खाने से हुई। जब लोगों ने कछुए का पेट फाड़ा तो अंदर से प्लास्टिक के टुकड़े निकले। 

पहले सड़क पर की रेकी, फिर आराम से चेन छीन भागे चोर 
सोशल मीडिया पर ग्रेटर नोएडा का एक वीडियो वायरल हुआ। ये वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ। वीडियो में कुछ चोर आराम से सड़क पर रेकी करते नजर आए। इसके बाद उन्होंने वहां से गुजर रही महिला के गले से चेन खिंचा और भाग गए। 

Related Video