5 वायरल खबरें: आपस में जुड़े हैं इन भाइयों के सिर, 4 हाथों से यूं चलाते हैं स्कूटी

पूरी दुनिया की वो खबरें, जिन्हें सबसे ज्यादा देखा गया

| Updated : Feb 05 2022, 03:24 PM
Share this Video

आपस में जुड़े हैं भाइयों के सिर, 4 हाथ से इस तरह चलाते हैं स्कूटी
भगवान की हर रचना अद्भुत होती है। ऐसी ही एक रचना छत्तीसगढ़ के रायपुर में देखने को मिली। यहां पेट्रोल पंप पर दो भाई स्कूटी में पेट्रोल भरवा रहे थे। ये भाई आपस में जुड़े हुए थे। दोनों चार हाथो से स्कूटी चलाते हैं। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।


दीवार चढ़कर मछली ने जीता दिल, नहीं यकीन कर पाए लोग
सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक मछली दीवार पर चढ़ती नजर आई। वीडियो देख किसी को यकीन नहीं हुआ। ऑरेंज रंग की ये मछली दीवार चढ़कर ऊपर रेस्ट करती नजर आई।  



पेट्रोल पंप पर शख्स की हुई बेइजत्ती, हंस पड़े सभी
टेंशन इंसान से क्या नहीं करवा देता है। अब ऐसा ही एक मोमेंट सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। जिसमें एक शख्स पेट्रोल पंप पर पहुंचा। उसने गाड़ी में तेल भरवाया और फिर पैसे दिए। लेकिन शख्स सीट नीचे करना भूल गया। जैसे ही उसे अपनी गलती का अहसास हुआ, उसने सीट नीचे की। लेकिन उसे देखकर सभी हंस पड़े।


चोर से भिड़ गई बहादुर, नहीं छोड़ा अपना पर्स
स्पेन से एक वीडियो सामने आया, जसिमें एक चोर महिला का पर्स छीनने की कोशिश करता दिखा। वीडियो मेट्रो स्टेशन के पास कैद हुआ। लेकिन महिला ने अपना पर्स जोर से पकड़े रखा। शख्स पर्स छीनने के लिए महिला को पीटता रहा लेकिन उसकी कोशिश नाकाम होती रही।  


शरारत पड़ गई बच्चे पर भारी, लाल हो गया पैर
बच्चे तो शैतान होते ही है। कई बार शैतानी में वो अपनी जान आफत में डाल लेते हैं। अब जरा इस बच्चे को देखिये। इसने कार के सीट बेल्ट में अपना पैर ऐसे फंसा लिया कि उसके पैर लाल हो गया। इसके बाद बच्चे की मां उसका पैर निकालने की कोशिश करने लगी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।  

 

Related Video