5 वायरल खबरें: उल्लू को हाथ में पकड़ बनाया टिकटॉक, अब जेल जाने की आई नौबत

पूरी दुनिया की वो खबरें, जिन्हें सबसे ज्यादा देखा गया

| Updated : Feb 05 2022, 03:24 PM
Share this Video

ऑफिस के लिए हो रहे थे लेट, जल्दी पहुंचने के लिए किया ऐसा काम 
सोशल मीडिया पर विएतनाम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दो शख्स हाफ पैंट में बाइक पर नहाते नजर आए। इस मजेदार वीडियो को देख कई लोगों ने कमेंट किया कि अगर ऑफिस के लिए हो रहे हैं लेट तो अपनाएं ये निंजा टेक्निक। लोगों को ये मजेदार वीडियो काफी गुदगुदा रहा है।  

बच्ची को छोड़ने को तैयार नहीं उसका दोस्त, पैरों सी ही रहता है चिपका 
ये क्यूट वीडियो इन दिनों काफी शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एक छोटी सी बच्ची के पैरों में कांटेदार जानवर प्रॉक्युपाइन चिपका नजर आ रहा है। बच्ची जहां भी जाती है, उसका दोस्त उसे छोड़ने को तैयार ही नहीं है। ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।  

बर्फ देख पगलाया हाथी, सर्कस से भागकर आ गया बाहर 
रूस से एक वीडियो सामने आया। यहां सर्कस में परफॉर्म कर रहे एक हाथी ने अचानक बाहर आकर दौड़ना शुरू कर दिया। हाथी सीधे बर्फ में गया और वहां लोटने लगा। महावत हाथी को बड़ी मुश्किल से ले जाते नजर आए। बर्फ में खेलने के बाद हाथी वापस चले गए।  

रेस के दौरान डिस्बैलेंस हुई कार, हवा में लगा दी गुलाटियां 
वर्ल्ड चैंपियन रैली में हुए एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है। यहां रेस में शामिल एक कार अचानक बर्फ में फिसल गया और उसका एक्सीडेंट हो गया। इसका शॉकिंग वीडियो सामने आया है। इसमें कार हवा में कलाबाजियां करते नजर आ रहा है। हालांकि, कार के क्रैश होने से पहले ही ड्राइवर ने कार से छलांग लगा दी थी।  

उल्लू के साथ बनाया टिकटॉक, फंस गई लड़की 
सोशल मीडिया पर एक लड़की का टिकटॉक वीडियो वायरल हो रहा है। लड़की ने वीडियो में अपने हाथ में एक उल्लू पकड़ रखा था। वीडियो के कारण अब लड़की की मुसीबत बढ़ सकती है। 


 

Related Video