5 वायरल खबरें: बाल कटवाने गया था बच्चा, नाई ने काट दिए कान

इन 5 वीडियोज ने आज पूरे दिन सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा। 

| Updated : Dec 05 2019, 04:33 PM
Share this Video

बच्चे ने लकड़ी से ही बना दिया दिया जेसीबी, वायरल हुई खुदाई
क्रिएटिविटी का ये जोरदार नमूना अफ्रीका का है। यहां एक बच्चे ने लकड़ी से ही जेसीबी मशीन बना डाली। इसके बाद उसने खुदाई का वीडियो भी बनाया, जो वायरल हो रहा है। लोगों को बच्चे की ये क्रिएटिविटी काफी पसंद आ रही है। इस वीडियो को अभी तक हजारों बार शेयर किया जा चुका है।  

खतरनाक शार्क के साथ रोमांटिक हुआ शख्स, बाहों में बाहें डाल किया डांस
आपको ये वीडियो देखकर एक बार के लिए अपनी आँखों पर विश्वास नहीं होगा। लेकिन इस दिलेर बन्दे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स खतरनाक शार्क के साथ डांस करता नजर आ रहा है। शार्क और इस शख्स के बीच की बॉन्डिंग देख सभी हैरान हो रहे हैं। जहां शार्क जैसी खतरनाक मछली के सामने कोई आना नहीं चाहता, वहीं इस शार्क के साथ तो शख्स रोमांटिक डांस ही करने लगा।

बाल कटवाने गया था बच्चा, नाई ने काट दिए कान
सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बच्चा हेयर कटिंग करवाता नजर आ रहा है। लेकिन उसे पता नहीं था कि उसके साथ बहुत बड़ा प्रैंक होने वाला है। बाल काटते हुए नाई बच्चे के कान पर कैंची चला देता है, जिसके बाद खून बहता देख बच्चा डर जाता है। लेकिन ये मजेदार प्रैंक यही खत्म नहीं होता। नाई इसके बाद बच्चे का कान भी काट देता है। बच्चे को रोता देख उसके पेरेंट्स असलियत बताते हैं। लोगों को ये वीडियो काफी गुदगुदा रहा है।

पुलिस की गाड़ी के लिए एम्बुलेंस को करवाया साइड, आगबबूला हुए लोग
हैरान करने वाला ये मामला मलेशिया का है। यहां रोड पर मरीज को ले जा रहे एक एम्ब्युलेंस को किनारे करवा दिया गया ताकि पुलिस टीम की गाड़ी को रास्ता मिल सके। जहां पूरी दुनिया में ट्रैफिक क्लियर कर एम्बुलेंस को रास्ता दिया जाता है, वहीं मलेशियाई पुलिस को मिले इस ट्रीटमेंट के वीडियो ने लोगों में आक्रोश भर दिया है। इस वीडियो को अभी तक हजारों बार शेयर किया जा चुका है।

पानी में  सर्फिंग के दौरान शार्क ने किया हमला, डरकर भाग निकला बच्चा
सोशल मीडिया पर फ्लोरिडा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें 7 साल का एक बच्चा समुद्र में सर्फिंग करते नजर आ रहा है। ये बच्चा सर्फबोर्ड पर करतब दिखा रहा था, तभी उसपर शार्क ने अटैक कर दिया। इसके बाद बच्चा वहां से उल्टे पांव भगा खड़ा हुआ। शार्क अटैक का ये वीडियो वायरल हो रहा है।


 

Related Video