5 सेकंड हिली धरती, फिर सड़क पर बहने लगी 'खून की नदी', हैरत में पड़े लोग

फेसबुक पेज एक्सट्रीम वेदर वर्ल्ड 24 पर भूकंप के बाद का एक वीडियो शेयर किया गया। इसमें ये दावा किया गया कि भूकंप के बाद यहां सड़कों पर लाल रंग का पानी बहने लगा। इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर किया। हालांकि, इसका असली कारण पता नहीं चल पाया लेकिन कई लोगों ने बताया कि ये दुनिया के तबाह होने का इशारा है।

| Updated : Feb 07 2020, 12:55 PM
Share this Video

तुर्की: साल 2020 की शुरुआत में अभी कुछ ही दिन हुए हैं लेकिन इतने  ही समय में दुनिया में कई तरह की आपदाएं देखने को मिल गई। कई लोग इन हादसों को दुनिया के विनाश की तरफ जाने का इशारा बता रहे हैं। हाल ही में तुर्की में भूकंप के झटके आए थे। इसमें देश को काफी नुकसान हुआ। इसके बाद फेसबुक पेज एक्सट्रीम वेदर वर्ल्ड 24 पर भूकंप के बाद का एक वीडियो शेयर किया गया। इसमें ये दावा किया गया कि भूकंप के बाद यहां सड़कों पर लाल रंग का पानी बहने लगा। इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर किया। हालांकि, इसका असली कारण पता नहीं चल पाया लेकिन कई लोगों ने बताया कि ये दुनिया के तबाह होने का इशारा है। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि पानी की सप्लाई पाइप में लाल रंग का डाई मिल जाने के कारण ऐसा हुआ होगा। वजह चाहे जो हो, इस वीडियो को तेजी से शेयर किया जा रहा है। 

Related Video