रशियन कपल ने बनवाया इम्युनिटी बढ़ाने वाला पिरामिड, कोरोना को लेकर किया ये दावा

  रूस के एक दंपति एंड्री वख्रुशेव और उनकी पत्नी विक्टोरिया ने अपने घर के पीछे पिरामिड की नकल बनवाई है। हालांकि यह मिस्र के पिरामिड जितना बड़ा नहीं है।इसे इस तरह बनाया गया है ताकि यह असली पिरामिड ही लगे। कोई भी व्यक्ति एनर्जेटिक होने के लिए कुछ शुल्क अदा कर इस पिरामिड में रात गुजार सकता है। कपल का कहना है कि आकार के अंतर के अलावा दोनों संरचनाएं समान हैं। सेंट पीटर्सबर्ग से 12 किलोमीटर दूर स्थित इस्तिन्का नामक गांव के इस दंपति ने अपने घर के पीछे की जगह पर गीजा के महान पिरामिड की तरह प्रतिकृति बनवाई है। यह जमीन से 9 मीटर ऊपर और 9 मीटर गहरी माप वाला है जो लगभग 400 टन कांक्रीट ब्लॉक को मिलाकर बनाया गया है।

| Updated : Jul 05 2020, 08:42 PM
Share this Video

वीडियो डेस्क।  रूस के एक दंपति एंड्री वख्रुशेव और उनकी पत्नी विक्टोरिया ने अपने घर के पीछे पिरामिड की नकल बनवाई है। हालांकि यह मिस्र के पिरामिड जितना बड़ा नहीं है।इसे इस तरह बनाया गया है ताकि यह असली पिरामिड ही लगे। कोई भी व्यक्ति एनर्जेटिक होने के लिए कुछ शुल्क अदा कर इस पिरामिड में रात गुजार सकता है। कपल का कहना है कि आकार के अंतर के अलावा दोनों संरचनाएं समान हैं। सेंट पीटर्सबर्ग से 12 किलोमीटर दूर स्थित इस्तिन्का नामक गांव के इस दंपति ने अपने घर के पीछे की जगह पर गीजा के महान पिरामिड की तरह प्रतिकृति बनवाई है। यह जमीन से 9 मीटर ऊपर और 9 मीटर गहरी माप वाला है जो लगभग 400 टन कांक्रीट ब्लॉक को मिलाकर बनाया गया है।

संक्रमण से बचाव का दावा
एंड्री ने बताया कि जब उनका पिरामिड बन रहा था, तब कुछ श्रमिकों को चोट लगी, लेकिन पिरामिड के भीतर काम करते रहने से वे जल्द ठीक हो गए। यहां तक कि इसे बनाने वाला कोई भी व्यक्ति बीमार नहीं पड़ा।इनका दावा है कि उनके पिरामिड लोगों की इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं। कोरोना संक्रमण से भी बचा सकते हैं।जो भी व्यक्ति पिरामिड की चिकित्सा और शक्तियों का लाभ उठाना चाहता है, वह बुकिंग करा सकता है। यहां लोग ध्यान करने और ऊर्जा बढ़ाने आते हैं। यहां एक रात गुजारने के लिए कम से कम 50 डॉलर (3,500 रुपए) चुकाने होंगे। 

Related Video