विदेशों में तेजी से वायरल हो रहा इंडिया का ये वीडियो, दिल्ली मेट्रो में मर्दों ने की थी ऐसी हरकत

 भारत की वैसे तो दुनिया में काफी अच्छी इमेज है, लेकिन देश के कुछ लोगों की वजह से कई बार हमारी बदनामी भी हो जाती है। 

| Updated : Jan 23 2020, 12:31 PM
Share this Video

हटके डेस्क: भारत की वैसे तो दुनिया में काफी अच्छी इमेज है, लेकिन देश के कुछ लोगों की वजह से कई बार हमारी बदनामी भी हो जाती है। अब देखिये ना, दिल्ली मेट्रो में कुछ डिब्बे सिर्फ महिलाओं के लिए आरक्षित है। लेकिन पढ़े-लिखे लोगों को ये बात समझ नहीं आती। इसी का एक वीडियो दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर कैद किया गया था। इसमें स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही पुलिस ने उन लोगों को पीटना शुरू किया, जो महिला आरक्षित डिब्बे में चढ़ गए थे। इसका वीडियो भारत में भी काफी वायरल हुआ था। लेकिन अब ये विदेशी मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो को चीन, मलेशिया और थाईलैंड की मीडिया में शेयर किया जा रहा है।  

Related Video