हथिनी ने LIVE दिया बच्चे को जन्म, देखिये इमोशनल वीडियो

सोशल मीडिया पर हथिनी द्वारा बच्चे को जन्म देने वाला ये वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस इमोशनल वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। 

Share this Video

हटके डेस्क: एक नई जिंदगी को जन्म देना दुनिया का सबसे खूबसूरत लम्हा होता है। चाहे इंसान हो या जानवर, अपनी संतान को जन्म देने के बाद से पूरी जिंदगी तक उसके लिए जिम्मेदार होते हैं। खासकर हाथी। 

इस वीडियो को जंगल सफारी के दौरान टूरिस्ट्स के एक ग्रुप ने शूट किया था। वीडियो में हाथियों का एक झुंड हथिनी को बच्चे को जन्म देने के दौरान अलग-थलग दिखाई दे रहा है। जैसे ही हथिनी ने बच्चे को जन्म दिया, सभी उसके नजदीक आ गए और बच्चे को सूंड से सहलाते नजर आए।  

बता दें कि हथिनी बच्चे को अपने गर्भ में करीब 2 साल तक पालती है। अपने बच्चे के प्रति हथिनी काफी जिम्मेदार होती है। बच्चे को नियमित रूप से नहलाने के साथ-साथ उसका पूरा ख्याल रखती है। हाथियों के एक दल में 40 हाथी से लेकर 400 हाथी भी हो सकते हैं।  

हाथियों के इन दलों के कुछ नियम होते हैं। जो हाथी इन नियमों को नहीं मनाता, उसे दल से निकाल दिया जाता है।  

Related Video