विदेशी महिला ने गाया, 'कांच ही बांस के बहंगिया'

सोशल मीडिया पर इन दिनों फ्लोरिडा में रहने वाली क्रिस्टीन गेजो द्वारा गाया छठ गीत वायरल हो रहा है।

| Updated : Nov 03 2019, 11:41 AM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

हटके डेस्क: भारत की खासियत है कि यहां के लोग बाहर वालों को भी अपना बना लेते हैं। छठ महापर्व को बिहार का त्यौहार कहा जाता है। लेकिन अब ये भारत के कई हिस्सों में मनाया जाता है। जबसे बिहार और यूपी के लोग विदेशों में भी सेटल होने लगे हैं, तबसे विदेशों में भी इस त्यौहार की धूम देखने को मिलने लगी है। सोशल मीडिया पर इन दिनों फ्लोरिडा में रहने वाली क्रिस्टीन गेजो द्वारा गाया छठ गीत वायरल हो रहा है। अनोखे अंदाज में छठ मैया को याद करता ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। कुछ ही समय में इस वीडियो को हजारों बार शेयर किया जा चुका है।  

Related Video