लॉकडाउन में सबसे ज्यादा बिके कंडोम, इन राज्यों में हुई रिकॉर्ड तोड़ बिक्री

वीडियो डेस्क। कोरोना काल की वजह से देश में लॉकडाउन लगाया गया था। बाजार दुकानें हर चीज बंद कर दी गई थी। लेकिन लॉकडाउन में लोगों की जरूरत की चीजें खूब बिकी। खाने पीने का सामान तो बिका ही साथ ही कंडोम की बिक्री कई गुना तक बढ़ गई। 

Asianet News Hindi | Updated : Dec 27 2020, 04:29 PM
Share this Video

वीडियो डेस्क। कोरोना काल की वजह से देश में लॉकडाउन लगाया गया था। बाजार दुकानें हर चीज बंद कर दी गई थी। लेकिन लॉकडाउन में लोगों की जरूरत की चीजें खूब बिकी। खाने पीने का सामान तो बिका ही साथ ही कंडोम की बिक्री कई गुना तक बढ़ गई। लॉकडाउन के दौरान खोली गईं शराब की दुकानों पर भीड़ तो हमने देखी ही थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी लॉकडाउन में सबसे ज्यादा किस राज्य में कंडोम, प्रेग्नेंसी टेस्ट किट और गर्भनिरोधक गोलियों की डिमांड बढ़ी थी। Dunzo ऐप पर कंडोम के ऑर्डर (Condom order) रात के मुकाबले दिन में तीन गुना अधिक रहे। हैदराबाद में इसमें 6 गुना, चेन्नई में 5 गुना और जयपुर में 4 गुना ज्याद बढोतरी देखी गई। मुंबई और बेंगलूरु में दिन में कंडोम के ऑर्डर में 3 गुना बढ़ोतरी देखने को मिली।इसके साथ ही सिगरेट बनाने में यूज आने वाले रोलिंग पेपर की खरीदारी दोगुना हो गई। तो वहीं लोगों को खाने पीने का चस्का भी लगा बेंगलूरु में लोगों ने सबसे ज्यादा चिकन बिरयानी का ऑर्डर किया जबकि मुंबई में दाल खिचड़ी की सबसे अधिक मांग रही। इसी तरह चेन्नई में इडली और गुरुग्राम में आलू टिक्की लोगों की पहली पसंद रही।

Related Video