लॉकडाउन में बिना वर्दी के बाइक से निकले SP,लोगों के छूट गए पसीने

 देश में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन लगा हुआ है। पुलिस प्रशासन लॉकडाउन का पालन करने के लिए तैनात है। ऐसे में कुछ लोग हैं जो लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में एसपी विनीत जायसवाल ने बिना वर्दी के बाइक शहर का निरीक्षण किया।

Asianet News Hindi | Published :
Share this Video

वीडियो डेस्क।  देश में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन लगा हुआ है। पुलिस प्रशासन लॉकडाउन का पालन करने के लिए तैनात है। ऐसे में कुछ लोग हैं जो लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में एसपी विनीत जायसवाल ने बिना वर्दी के बाइक शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान कई लोग बेवजह घूमते पाए गए। विनीत जायसवाल ने लोगों को समझाया और चेतावनी भी जारी की। कई लोगों ने तो मास्क तक नहीं लगाया था। इस पर एसपी ने जमकर क्लास ली। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पुलिस पुरी तरह से मुस्तैद है लेकिन लोग नहीं मान रहे है। जरा सी चूक से बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। 
 

Related Video