खेत में काम कर रहे युवक को पुरानी रंजिश के चलते मारी गोली, 24 घंटे में पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

सहारनपुर पुलिस ने 24 घंटे से पहले ही फायरिंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। सहारनपुर जनपद के थाना नकुड क्षेत्र के फतेहपुर जट्ट, जहां कल 50 वर्षीय पदम को पुरानी रंजिश के चलते विकास पुत्र सोमपाल ने गोली मार दी थी। 

Pankaj Kumar | Updated : Apr 10 2022, 01:32 PM
Share this Video

सहारनपुर: अपराध करने वाला बक्सा नहीं जाएगा और निर्दोष जेल नहीं जाएगा। सहारनपुर पुलिस ने 24 घंटे से पहले ही फायरिंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। सहारनपुर जनपद के थाना नकुड क्षेत्र के फतेहपुर जट्ट, जहां कल 50 वर्षीय पदम को पुरानी रंजिश के चलते विकास पुत्र सोमपाल ने गोली मार दी थी। पदम को उस समय गोली मारी थी, जब वह खेतों में काम कर रहा था। पदम की और विकास की कहासुनी हुई और उसमें ही गुस्से में आकर विकास ने गोली मार दी थी। बताया जा रहा था कि दोनों परिवारों में कई साल पुरानी रंजिश चली आ रही है और इसी रंजिश के चलते कई साल पहले एक हत्या भी हो चुकी है। 

गंभीर रूप से घायल पदम को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। एसएसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मामले में अहम बात यह रही कि परिजनों द्वारा चार लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी परंतु घायल पदम ने अपने 164 के बयान में केवल एक ही व्यक्ति का नाम लिया था पुलिस ने बाकी नामों को निकालते हुए केवल विकास को गिरफ्तार किया पुलिस का मानना है कि रंजिशन बाकी नाम लिखवाए गए थे। नकुड क्षेत्राधिकारी ने बताया कि फतेहपुर जट में हुई फायरिंग जिसमें विकास है हत्या करने के उद्देश्य से पदम सिंह को गोली मारी थी। परंतु वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस संबंध में थाना नकुड में अपराध संख्या 125 के के अंतर्गत धारा 307 के तहत मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने अभियुक्त विकास पुत्र सोमपाल को तमंचा जोकि फायरिंग करने में प्रयुक्त किया गया था। उसके साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है।

Related Video