बीजेपी ने साथ तो सबका लिया लेकिन विकास कुछ चंद लोगों का किया: दारा सिंह

भाजपा बागी मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि आज सारे पिछड़े समाज के लोग सपा में आ गए है। भाजपा ने साथ तो सबका लिया लेकिन विकास कुछ लोगों का हुआ। कुछ लालच देकर पिछड़ो को ठगने की साज़िश हो रही है। शिक्षक भर्ती में लोगों के साथ लाठियां बरसाई गयी। 

Asianet News Hindi | Updated : Jan 16 2022, 04:28 PM
Share this Video

लखनऊ: अखिलेश यादन (Akhilesh Yadav) ने पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा बागी मंत्री दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) समेत कई नेता मौजूद रहे। सपा ने इस दौरान चुनाव को लेकर एक गाना भी लांन्च किया। भाजपा बागी मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि आज सारे पिछड़े समाज के लोग सपा में आ गए है। भाजपा ने साथ तो सबका लिया लेकिन विकास कुछ लोगों का हुआ। कुछ लालच देकर पिछड़ो को ठगने की साज़िश हो रही है। शिक्षक भर्ती में लोगों के साथ लाठियां बरसाई गयी। 

दारा सिंह चौहान ने कहा कि आज इलेक्शन हो जाये तो अखिलेश मुख्यमंत्री बन जाये। हम पिछड़े समाज के लोग है धैर्य रखते है। पांच साल इतंजार किया, जब संविधान से छेड़छाड़ होने लगी तब हम लोगों की सपा की सदस्यता ली। ब्राह्मण भी भाजपा से नाराज हैं, तभी हम कहते है 85 तो हमारा है 15में बटवारा है। अखिलेश यादव विजनरी नेता है। अखिलेश यादव ने जब कहा पिछड़ों की गिनती नही हो रही। सपा सरकार बनेगी तो पिछड़ो की गिनती करा कर सबको हिस्सेदारी मिलेगी। यूपी की सरकार तो बदलेगी ही भविष्य को ओर भी निगाहे है। जिस तरह अभिमन्यु को घेरने के लिए छह रथ चले वैसे ही अखिलेश यादव ने छह द्वार तोड़ दिया है। साथ ही अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकारियों से कहना चाहूंगा। अब वह दिन दूर नहीं, आने वाले दिनों में बहुत कुछ होने वाला है। 
सपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान, अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा-आने वाले दिनों में बहुत कुछ होने वाला है

Related Video