इलेक्शन के बीच पुलिसवाले का वीडियो वायरलः न कोई के डर मा, न कोई के दबाव मा, चले हैं दिवान जी ड्यूटी चुनाव मा

नेहा राठौर के वीडियो यूपी म का बा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। उसके बाद उन्ही का एक वीडियो छोटी सी बच्ची ने गाकर जमकर सुर्खियां बटोरी। इसी बीच उन्नाव में तैनात इंस्पेक्टर धर्मराज ने नेहा राठौर के गाने पर जवाब देते हुए एक वीडियो बनाया जिसमे बताया था कि यूपी म सब ब... तोहका कुछु देखात नाये है.. तोहका कुछु सुनात नाई है। अब इंसपेक्टर धर्मराज का एक ओर वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमे वह चुनाव ड्यूटी जाने वाले पुलिसकर्मियों (दिवान) के लिए लिखा है।

Asianet News Hindi | Updated : Feb 09 2022, 05:41 PM
Share this Video

उन्नाव: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के साथ ही कवि शायर तरह-तरह के चुनाव से संबंधित वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। पहले नेहा राठौर के वीडियो यूपी म का बा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। उसके बाद उन्ही का एक वीडियो छोटी सी बच्ची ने गाकर जमकर सुर्खियां बटोरी। इसी बीच उन्नाव में तैनात इंस्पेक्टर धर्मराज ने नेहा राठौर के गाने पर जवाब देते हुए एक वीडियो बनाया जिसमे बताया था कि यूपी म सब ब... तोहका कुछु देखात नाये है.. तोहका कुछु सुनात नाई है। अब इंसपेक्टर धर्मराज का एक ओर वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमे वह चुनाव ड्यूटी जाने वाले पुलिसकर्मियों (दिवान) के लिए लिखा है।

क्या है वीडियो कौन है इंस्पेक्टर
उन्नाव के विवेचना एवं अनावरण शाखा में तैनात 2001 बैच के इंस्पेक्टर धर्मराज उपाध्याय पिछले 4 माह पहले सीतापुर से स्थानांतरण होकर आए हैं और उनका यूट्यूब चैनल भी धर्मराज उपाध्याय का विषय के नाम से है जिसमें लाखों की संख्या में उनके फॉलोवर्स है।
'न कोई के डर मा न कोई के दबाव मा , न कोई के डर मा न कोई के दबाव मा चले है दिवान जी डियूटी चुनाव मा मिली तो खइहे नही भूखे सोईहे कोनो पुलिस वाला शिकायत नही करत है हम का हिया गेन तो व्यवस्था नही मिली हिया गेन तो रुके का व्यवस्था नही मिली हम लोग कभी कोई शिकायत नही करित है कइसे मिली तो खइहें नही भूखै सोईहे और जान से ज्यादा ईवीएम रखईहै जाऊं तोहार व्यवस्था है रहिए वही भाव मा चले है दिवान जी डियूटी चुनाव मा डियूटी के कुछ नए नियम आए है लेकिन दिवान जी सब सीखे सिखाए है। काम सब करिहै बस बोलेयो न ताव मा चले है दिवान जी डियूटी चुनाव मा पन्छु से शुरू कहिहै और पूरबे ले जाहिए कानून और व्यवस्था का डंका बजहिए और गाड़ी से बस से पहुँचीहै कही नाव मा चले है डियूटी दिवान जी चुनाव मा निकल लाग झामझमाउवा ज़िंदा बाद।

यूपी पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से किया पोस्ट
इंस्पेक्टर धरमराज का वीडियो यूपी पुलिस ने अपने टि्वटर हैंडल से भी पोस्ट किया है जिसको 33 हजार से अधिक लोगों ने अब तक देखा है और कई लोगो ने रिट्वीट और शेयर भी किया है।

IPS सुकृति माधव मिश्रा ने भी किया पोस्ट
फेसबुक पर इंस्पेक्टर के वीडियो को आईपीएस सुकृति माधव मिश्रा ने भी चार लाइने लिख कर पोस्ट किया है और वीडियो के सराहना की है साथ में ही मतदान अवश्य करें का टैगलाइन भी दिया है।

Related Video