काशी के सामाजिक संगठनों ने ममता सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, पुतला फूंक कर आक्रोश किया व्यक्त

पश्चिम बंगाल में 12 लोगों को कमरे में बन्द करके जिंदा जला देने की घटना से नाराज काशी के सामाजिक संगठनों ने ममता सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विशाल भारत संस्थान एवं मुस्लिम महिला फाउण्डेशन ने लमही स्थित सुभाष मंदिर के सामने ममता बनर्जी का पुतला फूंक कर आक्रोश व्यक्त किया। तालिबानी सोच के जेहादियों ने पश्चिम बंगाल में आतंक मचा रखा है, महिलाओं और बच्चों के लिए असुरक्षित होता जा रहा बंगाल हैवानियत को गवाही दे रहा है।

/ Updated: Mar 24 2022, 04:32 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वाराणसी: पश्चिम बंगाल के वीरभूमि जिले में जेहादियों ने महिलाओं और बच्चों को घर मे बन्द कर जिंदा जला दिया। तड़प–तड़प कर मरने वाले छोटे–छोटे बच्चे जलाकर राख कर दिए गए। इस घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। जेहादियों ने पहले ही कहा था कि पश्चिम बंगाल में तालिबानी शासन लाएंगे, अब जेहादियों की कट्टरता आजाद भारत के लिए कलंक बन चुकी है और इसके लिए जेहादियों को खुली छूट देने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जिम्मेदार है।

पश्चिम बंगाल में 12 लोगों को कमरे में बन्द करके जिंदा जला देने की घटना से नाराज काशी के सामाजिक संगठनों ने ममता सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विशाल भारत संस्थान एवं मुस्लिम महिला फाउण्डेशन ने लमही स्थित सुभाष मंदिर के सामने ममता बनर्जी का पुतला फूंक कर आक्रोश व्यक्त किया। तालिबानी सोच के जेहादियों ने पश्चिम बंगाल में आतंक मचा रखा है, महिलाओं और बच्चों के लिए असुरक्षित होता जा रहा बंगाल हैवानियत को गवाही दे रहा है।
 

Read more Articles on