सिर्फ फेसबुक ही नहीं, गूगल, इंस्टाग्राम, ऐमजॉन सहित ये कंपनियां भी बदल चुकी हीं नाम, ये है लिस्ट

वीडियो डेस्क। मार्क जुकरबर्ग अपनी कंपनी फेसबुक का नाम बदलने की तैयारी में है।  मार्क जुकरबर्ग, फेसबुक का नाम बदलने पर 28 अक्टूबर को कंपनी की सालाना कनेक्ट कॉन्फ्रेंस में बात कर सकते हैं। नाम बदलने के पीछे फेसबुक का मकसद खुद की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से आगे बनाने की है। 

| Updated : Oct 20 2021, 04:39 PM
Share this Video

वीडियो डेस्क। मार्क जुकरबर्ग अपनी कंपनी फेसबुक का नाम बदलने की तैयारी में है।  मार्क जुकरबर्ग, फेसबुक का नाम बदलने पर 28 अक्टूबर को कंपनी की सालाना कनेक्ट कॉन्फ्रेंस में बात कर सकते हैं। नाम बदलने के पीछे फेसबुक का मकसद खुद की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से आगे बनाने की है। फेसबुक का लक्ष्य अल्फाबेट इंक जैसी होल्डिंग कंपनी बनने का है, जिसके पास वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम, मैसेंजर, ओकुलस आदि का स्वामित्व है। हालांकि फेसबुक पहली ऐसी कंपनी नहीं है  जो अपना नाम बदलने जा रही हो। इससे पहले भी कई कंपनियां अपना नाम बदल चुकी हैं और आज वे दुनिया के जाने-माने नाम हैं। 
गूगल: गूगल जब लॉन्च हुआ ता तो इसका नाम बेकरब था, बाद में इसका नाम बदलकर गूगल किया गया। 
इंस्टाग्राम: इंस्टाग्राम का नाम बरबन (Burbn) था। इंस्टाग्राम की भी फेसबुक की कंपनी है। 
जोमैटो: 2010 में जोमैटो को फूडीबे  के नाम से लॉन्च किया गया था। दो साल बाद फूडीबे का नाम बदलकर जोमैटो कर दिया।
ऐमजॉन: जेफ बेजोस ने ऐमजॉन को कैडेब्रा इंक के रूप में शुरू किया था। कुछ महीनों बाद इसे बदलकर ऐमजॉन.कॉक कर दिया।
टिंडर:  डेटिंग की दुनिया में तहलका मचाने वाले इस एप का नाम मैचबॉक्स (Matchbox) था। जिसे बदलकर टिंडर किया गया 
पेप्सी: पेप्सी का नाम ब्रैड्स ड्रिंक रखा गया था। 5 साल बाद इसे पेप्सी कोला कहा गया औऱ 1961 में पेप्सी बन गई 
सोनी: इसकी शुरुआत टोक्यो त्सुशिन कोग्यो के रूप में हुई थी। बाद में इस सोनी कॉरपोरेशन कहा गया। 

Related Video