कल के लोगों को तवज्जो, हमसे तो नहीं मिलती प्रियंका गांधी...कांग्रेस की एक और पोस्टर गर्ल ने ज्वाइन की BJP

वंदना सिंह महिला कांग्रेस यूपी मध्य की उपाध्यक्ष थी। उन्होंने पार्टी पर अपने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) अपनी पार्टी के पदाधिकारियों से भी मुलाकात नहीं करती हैं। वंदना कांग्रेस की पोस्टर गर्ल रही हैं।

Asianet News Hindi | Updated : Feb 09 2022, 05:30 PM
Share this Video

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। प्रियंका मौर्य (Priyanka Maurya) के बाद कांग्रेस (Congress) की एक और पोस्टर गर्ल वंदना सिंह (Vandana Singh) ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। वंदना सिंह महिला कांग्रेस यूपी मध्य की उपाध्यक्ष थी। उन्होंने पार्टी पर अपने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) अपनी पार्टी के पदाधिकारियों से भी मुलाकात नहीं करती हैं। वंदना कांग्रेस की पोस्टर गर्ल रही हैं. ऐसे में उनका जाना पार्टी के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।  उनसे पहले कांग्रेस की एक और पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गईं थीं। 

वंदना सिंह ने क्यों छोड़ी कांग्रेस पार्टी
कांग्रेस छोड़ने के बाद वंदना सिंह ने कहा कि मैं पांच सालों से कांग्रेस पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी रही हूं। मैंने दो विधानसभा सीटों से टिकट मांगा था लेकिन पार्टी में कर्मठ और ईमानदार कार्यकर्ताओं की अनदेखी होती हैं उन्हें प्रियंका गांधी से मिलने का मौका तक नहीं मिलता है। जिससे आहत होकर मैं कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा दे रही हूं। वंदना सिंह ने कहा कि पार्टी में कल के आए लोगों को मान सम्मान दिया जा रहा है, अपनी ही पार्टी के लोगों को और उनकी मेहनत को अनदेखा किया जा रहा है। 
 

Related Video