यूपी में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस खेमे में घमासान, प्रियंका के निजी सचिव संदीप पर आरोप

लखनऊ: यूपी में खड़ा होने के लिए कांग्रेस को अब बड़ी सर्जरी की जरूरत है। अब सिर्फ समीक्षा बैठक से काम नहीं चलेगा। विधानसभा चुनाव में टिकट देने में जिस तरह के प्रयोग हुए, वे कई सवाल छोड़ गए हैं। करारी हार से पार्टी में नीचे तक नाराजगी दिख रही है। 

Asianet News Hindi | Updated : Mar 14 2022, 06:53 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

लखनऊ: यूपी में खड़ा होने के लिए कांग्रेस को अब बड़ी सर्जरी की जरूरत है। अब सिर्फ समीक्षा बैठक से काम नहीं चलेगा। विधानसभा चुनाव में टिकट देने में जिस तरह के प्रयोग हुए, वे कई सवाल छोड़ गए हैं। करारी हार से पार्टी में नीचे तक नाराजगी दिख रही है। उधर, पदाधिकारियों के इस्तीफा देने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बता दें कि इस बार कांग्रेस (Congress) को सिर्फ और सिर्फ 2 सीट से संतोष करना पड़ा है. प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के नेतृत्व में चुनावी मैदान में उतरने वाली कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में इतिहास की सबसे बुरी हार झेलनी पड़ी है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता और मीडिया संयोजक रहे जीशान हैदर ने पार्टी से निकाले जाने के बाद मोर्चा खोल दिया है.  यूपी में कांग्रेस की करारी हार के बाद उन्होंने बिना नाम लिए प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह पर जमकर हमला बोला. जीशान हैदर ने कहा किप्रियंका गांधी के आस-पास के सिपहसालाकार ने नैया डूबा दी है. उन्होंने कहा, '' प्रियंका गांधी का एक नौकर है, जो JNU गैंग का सदस्य है और जो अपने साथ जेएनयू गैंग के तीन चार सदस्यों को लेकर आया है. वो उत्तर प्रदेश के सभी महत्वपूर्ण पदों पर बैठ गए हैं. इस गैंग ने टिकट बांटे, टिकट बेचे और भारतीय जनता पार्टी की मदद की है. आगे उन्होंने कहा, ''जब से प्रियंका गांधी यूपी प्रभारी बनी हैं, 30 पूर्व सांसद विधायक मंत्री कांग्रेस पार्टी छोड़ कर चले गए हैं। 

Related Video