सहारनपुर: खनन माफिया हाजी इक़बाल की बढ़ीं मुश्किलें, कोठी पर योगी का बुलडोजर

 हाजी इक़बाल की कोठी पर सोमवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। हाजी इकबाल की यह कोठी सहारनपुर के पॉश कॉलोनी में बनी है। इससे पहले हाजी इकबाल और उसके भाइयों की 107 करोड़ रुपये की अवैध सम्पत्ति को कुर्क किया गया था।

| Updated : Jul 04 2022, 03:20 PM
Share this Video

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल में खनन माफियाओं पर कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में योगी सरकार ने बेनामी संपत्ति को लेकर खनन माफिया हाजी इकबाल पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की गई है। सहारनपुर में हाजी इक़बाल की कोठी पर सोमवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। हाजी इकबाल की यह कोठी सहारनपुर के पॉश कॉलोनी में बनी है। इससे पहले हाजी इकबाल और उसके भाइयों की 107 करोड़ रुपये की अवैध सम्पत्ति को कुर्क किया गया था। एक मामले में हाजी इकबाल के मुंशी नसीम की लगभग 21 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति कुर्क की गई थी। 

Related Video