रामनगरी में दिखेगा श्रद्धा और देशभक्ति का अनूठा संगम, सड़क पर उतरकर संतों ने दिया खास संदेश

यूपी के जिले अयोध्या में श्रद्धा और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। शहर में 15 अगस्त के दिन हजारों मंदिर में तिरंगे को फहराया जाएगा। इसी को लेकर शनिवार को मंदिर के संतों ने यात्रा निकाली और भारत माता की जय के नारे लगाए।

Share this Video

अयोध्या: उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या में आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं। अमृत महोत्सव को लेकर यहां के हजारों मंदिरों में तिरंगा फहराने की योजना है। शाम को भक्त तिरंगा लहराकर सरयू आरती का आयोजन हुआ। तो सुबह मंदिरों के प्रमुख संत सड़क पर उतर कर तिरंगा यात्रा निकाली। लोगों को संदेश दिया कि सभी घरों और मंदिरों में 15 अगस्त को तिरंगा फहराया जाए। इस यात्रा में शामिल संतो पर फूल बरसाकर अभिनंदन किया गया। संतो ने कहा अयोध्या ने पूरे देश को मानवता और राष्ट्र धर्म के सूत्र और दिशा दी है।

Related Video