Loading video player...

सोनभद्र हत्याकांड: महिलाओं का दु:ख बांटते हुए खुद भी रो पड़ीं प्रियंका गांधी

17  जुलाई को यूपी के सोनभद्र में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में हुए जबर्दस्त खूनी संघर्ष में 10 लोगों की मौत हो गई थी। प्रियंका गांधी पीड़ितों से मिलने जा रही थीं। हालांकि पुलिस ने उन्हें मिर्जापुर में रोक लिया। पीड़ित महिलाएं उनसे मिलने गेस्ट हाउस पहुंची थीं।
 

Asianet News Hindi | Updated : Jul 20 2019, 02:30 PM
Share this Video
मिर्जापुर.  सोनभद्र हत्याकांड को लेकर भले राजनीति चालू हो, लेकिन भावनाएं हर जगह दिख जाती हैं। ऐसा ही कुछ मिर्जापुर के गेस्ट हाउस में देखने को मिला। यहां पीड़ित महिलाएं प्रियंका गांधी से मिलने पहुंची थीं। अपना दर्द बांटते हुए महिलाएं फूट-फूटकर रोने लगीं। यह देखकर प्रियंका गांधी भी भावुक हो उठीं। उनके आंसू भी टपकने लगे। प्रियंका ने अपनी साड़ी के पल्लू से महिलाओं के आंसू पोंछे और उनका सिर गोद मे रखकर चुप कराया। उल्लेखनीय है कि 17  जुलाई को सोनभद्र में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में हुए जबर्दस्त खूनी संघर्ष में 10 लोगों की मौत हो गई थी। प्रियंका गांधी पीड़ितों से मिलने जा रही थीं। हालांकि पुलिस ने उन्हें मिर्जापुर में रोक लिया। पीड़ित महिलाएं उनसे मिलने गेस्ट हाउस पहुंची थीं।
 
प्रियंका गांधी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूपी कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से भी यह वीडियो शेयर किया है। इसमें मशहूर शायर मुनव्वर राणा का एक शेर इस्तेमाल किया गया है-'एक आंसू भी हुकूमत के लिए खतरा है, तुमने देखा नहीं आंखों का समुंदर होना।'
 
उल्लेखनीय है कि प्रियंका से मिलने आए पीड़ितों को पहले गेस्ट हाउस के अंदर जाने से रोका दिया गया था।  पुलिस ने तर्क दिया था कि सोनभद्र में धारा 144 लगी है। इस पर प्रियंका ने विरोध जताते हुए सड़क पर ही धरना दिया था। इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर चुनार गेस्ट हाउस में छोड़ दिया गया था।  करीब 15 लोग हैं प्रियंका से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद प्रियंका खुद गेस्ट हाउस के बाहर निकलीं। फिर एक पेड़ के नीचे बैठकर महिलाओं से बात की।

Related Video