यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में 7 लोगों की गई जान, दर्दनाक तस्वीरें देखकर कांप जाएगी रूह

यमुना एक्सप्रेस वे में भीषण सड़क हादसे हुआ जिसमें एक ही परिवार के सात लोगों की जान चली गई। इस हादसे में तीन महिला, तीन पुरुष और एक बच्चा शामिल है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 

/ Updated: May 07 2022, 11:58 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मथुरा: यमुना एक्सप्रेस वे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 3 महिला, 3 पुरुष और 1 बच्चे सहित सात लोगों की दर्दनाक मौके पर मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी और पुलिस की टीम ने मृतकों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। हादसा कैसे हुआ किस वाहन से हुआ पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

शनिवार को थाना नौहझील क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे की माइलस्टोन संख्या 68 पर एक अज्ञात वाहन ने कार सवार लोगों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और यमुना अथॉरिटी की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार से मृतक और घायलों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना पर पहुंचे एसपी ग्रामीण श्रीश चंद ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हरदोई से नोएडा की तरफ किसी कार्यक्रम में परिवार शामिल होने के लिए जा रहा था। कार संख्या UP-16, DP-9872 हादसे का शिकार हो गई। मृतक और घायलों की शिनाख्त की जा रही है।