BSP के ब्राह्मण कार्ड पर बोले सतीश चंद्र मिश्रा, 'यूपी में 500 से अधिक ब्राह्मणों की हुईं हत्याएं'

इस मौके पर मंच से सतीश मिश्रा ने बसपा की सरकार बनाने के लिए लोगों अपील की। साथ ही सपा कांग्रेस और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार में सभी जातियों का उत्पीड़न जमकर किया है। बाद मे मीडिया से बात करते हुए उन्होने कहा कि हम ब्राह्मण कॉर्ड नही खेल रहे हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा उत्पीड़न ब्राह्मणों का हुआ है। पांच सौ से ज्यादा ब्राह्मणों हत्याएं हुई है। सौ से ज्यादा इनकाउंटर हुए हैं।

Asianet News Hindi | Updated : Feb 28 2022, 12:59 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

सिद्धार्थनगर जिले  के कपिलवस्तु विधानसभा मे बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा ने जनसभा को संबोधित किया। बीएसए ग्राउंड पर आयोजित इस जनसभा मे भारी संख्या मे लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर मंच से सतीश मिश्रा ने बसपा की सरकार बनाने के लिए लोगों अपील की। साथ ही सपा कांग्रेस और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार में सभी जातियों का उत्पीड़न जमकर किया है। बाद मे मीडिया से बात करते हुए उन्होने कहा कि हम ब्राह्मण कॉर्ड नही खेल रहे हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा उत्पीड़न ब्राह्मणों का हुआ है। पांच सौ से ज्यादा ब्राह्मणों हत्याएं हुई है। सौ से ज्यादा इनकाउंटर हुए हैं। ब्राह्मण समाज इस बार तैयार बैठा है। भाजपा ने अपने समय मे उत्पीड़न किया तो समाजवादी पार्टी ने ब्राह्मणों  को अपने समय मे उत्पीड़न किया था। सभी लोग इन लोगों से परेशान है।सब लोग इनसे न्याय चाहते है। सतीश मिश्रा ने दावा किया सभी की परेशानी दूर करने के लिए  लोग पूर्ण बहुमत की सरकार बसपा की बनने जा रही है। इन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज एक तरफा बसपा को वोट कर रहा है जिससे प्रदेश में पहले जिस तरह से भाईचारा था और इस बार भी भाईचारा रहे। बहन  मायावती जी पांचवीं बार प्रदेश की मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। 

Related Video