सपा प्रत्याशियों की सूची पर बोले संजीव बालियान, कहा- कुछ लोग जेल में हैं और कुछ बेल पर हैं'

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि अखिलेश यादव के कार्यकाल में पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आजम खां हुआ करते थे। मैं कवाल कांड को नहीं भूल सकता हूं। मुझे पता है, दो बच्चों के हत्यारों को आजम खां के कहने पर किस तरह छोड़ा गया। मुजफ्फरनगर के एसएसपी-डीएम का तबादला नहीं होता तो दंगा नहीं होता। दंगे का असली जिम्मेदार आज़म था।

Share this Video

मेरठ: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने मंगलवार को मेरठ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सपा के प्रत्याशियों की सूची में दंगाई और माफिया शामिल हैं। जनता इनकी सूची देखकर वोट करे। संजीव बालियान ने कहा कि सपा गुंडों का गिरोह है। जहां हर जिले में गुंडे इकठ्ठा हो गए हैं। 2012 से 2017 और 2017 से 2022 का शासन देखकर तय करें कि भाजपा को क्यों दोबारा जिताना है।

Related Video