मथुरा दौरे पर पहुंची प्रियंका गांधी, यमुना पूजन के बाद द्वारिकाधीश के किए दर्शन, देखें वीडियो

प्रियंका गांधी मथुरा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर के समर्थन में रोड शो के जरिए चुनाव प्रचार करेंगी। प्रियंका गांधी का रोड शोर आकाशवाणी केंद्र से शुरू होकर चौक बाजार, स्वामी घाट, द्वारिकाधीश, विश्राम घाट, होली गेट, भरतपुर गेट होता हुआ डीग गेट पहुंचेगा। इस दौरान प्रियंका गांधी लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करेंगी।
 

/ Updated: Feb 08 2022, 04:07 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी पहले चरण का चुनाव प्रचार थमने से चंद घंटे पहले श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा पहुंचीं है। वह यहां कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर के समर्थन में प्रचार करने आई हैं। सबसे पहले प्रियंका गांधी ने विश्राम घाट पर विधि-विधान से यमुना पूजन किया। इस दौरान कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और मथुरा से प्रत्याशी प्रदीप माथुर मौजूद रहे। 

प्रियंका गांधी मथुरा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर के समर्थन में रोड शो के जरिए चुनाव प्रचार करेंगी। प्रियंका गांधी का रोड शोर आकाशवाणी केंद्र से शुरू होकर चौक बाजार, स्वामी घाट, द्वारिकाधीश, विश्राम घाट, होली गेट, भरतपुर गेट होता हुआ डीग गेट पहुंचेगा। इस दौरान प्रियंका गांधी लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करेंगी।
 

Read more Articles on