कांग्रेस की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी जारी, जानिए क्या कुछ रहेगा खास

कांग्रेस की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारी जारी है। प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में प्रयागराज प्रांत में होने वाली पदयात्रा को लेकर भी तैयारी जारी है। 

Asianet News Hindi | Updated : Dec 07 2022, 04:32 PM
Share this Video

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में पदयात्रा को लेकर तैयारी जारी है। प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में प्रयागराज प्रान्त की पदयात्रा 11 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक चलेगी। इसी को लेकर प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को अभूतपूर्व ऐतिहासिक सफलता मिल रही है।राष्ट्रीय एकता अखण्डता शांति सदभाव प्रेम भाईचारा और राष्ट्रीयता की प्रबल भावना जगाने बढ़ाने तथा समस्त भारतवासियों को धर्म पंथ क्षेत्र भाषा सम्प्रदाय समुदाय एवं जाति-वर्ग गत संकीर्णताओं से ऊपर उठकर संगठित होने जुड़ने व जोड़ने के व्यापक उद्देश्यों को लेकर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का विशाल कार्यक्रम हर दृष्टि से राष्ट्रीय हित में अभूतपूर्व ऐतिहासिक साहसिक एवं सम-सामयिक महा जन सम्पर्क अभियान है। यह राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों का जनता से सीधे सम्पर्क संवाद तथा देश को जानने समझने और समझाने का प्रभावशाली जीवंत व सतत् सशक्त माध्यम भी है।

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को शुरुआत से ही मिल रहे अपार जन समर्थन को देखते हुए इसका अधिक असरकारी एवं सफल साबित होना सुनिश्चित है। भारत जोड़ो यात्रा से देश में सकारात्मक रचनात्मक एवं सृजनात्मक वातावरण का निर्माण व विकास होना तय है। उसी कड़ी आगामी जनवरी के पहले हफ्ते मे उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा आ रही जिसके स्वागत के लिए पूरा उत्तर प्रदेश तैयार है।भारत जोड़ो यात्रा के प्रचार प्रसार के लिए लोगो को जोड़ने के लिए व जनविरोधी सरकार के नीतियों के खिलाफ आमजनमानस को जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के तहत प्रादेशिक यात्रा की जाएगी जो प्रयागराज प्रान्त में संगम की नगरी प्रयागराज से शुरू होते हुए कौशाम्बी, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र,चन्दौली, गाजीपुर होते हुए बाबा विश्वनाथ जी की नगरी वाराणसी में समापन होगा। पूरे यात्रा में 200 राज्य यात्री बनाये गए है जो प्रत्येक जनपद में यात्रा में लगातर रहेंगे। साथ जिस जनपद में यात्रा जाएगी वहां कांग्रेसजन बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल होंगे।

Related Video