घर में दुबका मिला दुर्लभ प्रजाति का जहरीला सांप, उम्र को लेकर छिड़ी बहस

यूपी के लखमीपुर खीरी में एक दुर्लभ सांप मिलने की खबर है। कहा जा रहा है कि इस प्रजाति के सांपों की उम्र करीब 900 साल होती है। हालांकि वैज्ञानिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं होती।

| Updated : Aug 27 2019, 06:16 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

लखीमपुर खीरी. पृथ्वी पर सांपों की तमाम प्रजातियां पाई जाती हैं। सांपों का उल्लेख पौराणिक कहानियों में भी मिलता है। यही कारण है कि सांपों को लेकर तमाम तरह की किवदंतियां या भ्रांतियां भी जुड़ी हुई हैं। बररहाल, ऐसी ही एक घटना यूपी के लखीमपुर खीरी में भी सामने आई है। यहां मैलानी कस्बे के एक घर से वन विभाग ने एक ऐसे सांप का रेस्क्यू किया है, जिसे तक्षक कहा जा रहा है। कहते हैं सांप की यह प्रजाति 900 साल तक जी सकती है। हालांकि वैज्ञानिकरूप से इसकी कोई पुष्टि नहीं करता। बताते हैं कि इस सांप का जहर इतना तेज होता है कि एक बूंद से कइयों की जान जा सकती है। इस सांप को दुधवा टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया है। घटना सोमवार देर रात की है। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू किया जा सका। वन विभाग के डिप्टी रेंजर गणेश शुक्ला का दावा है कि तक्षक सैकड़ों वर्ष पुरानी सांप की प्रजाति है। हालांकि जानकार इस बात से सहमत नहीं है। पौराणिक कथाओं में तक्षक को गले का हार मानते हैं। यानी शिवजी के गल में जो सांप है, वो तक्षक की है। कथाओं के अनुसार पाताल में निवास करने वाले 8 नागों में से एक तक्षक भी है। खैर, इस सांप को लेकर तरह-तरह की किवदंतियां और भ्रांतिया हैं।
 

Related Video