महिला ने डॉक्टर पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप, CM योगी की सभा में पहुंचे दंपति ने बताई पूरी कहानी

यूपी के जिले मुरादाबाद में महिला ने डॉक्टर पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उसका दावा है कि उनसे मिलने के बाद भी उपचार नहीं मिलने को लेकर कर रही दावा। सीएम योगी की सभा में पहुंचे दंपति ने पूरी कहानी बताई है। 

Asianet News Hindi | Updated : Dec 03 2022, 12:25 PM
Share this Video

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर मुरादाबाद पहुंचे थे। जिसमें मुख्यमंत्री योगी से मिलने के लिए एक बीमार महिला व उसके पति पहुंचे थे। जिन्हें प्रशासन के द्वारा महिला व उसके पति को मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया गया। उसके बाद महिला व उसका पति मुख्यमंत्री से मिलने की जिद पर अड़ गया तो हंगामा हो गया। यह हंगामा होते ही तुरंत प्रशासन के द्वारा महिला को आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां पर महिला का उपचार स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किया जा रहा है लेकिन महिला के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के एक डॉक्टर पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री से मिलने के बावजूद भी जिला अस्पताल में बेहतर उपचार न मिलने की बात महिला के द्वारा कही जा रही है। 

Related Video