BJP विधायक बोले- अपनी हद में रहे पाकिस्तान, 15 मिनट में हो जाएगा भारत में विलय

मुरादाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। यहां बिलावल भुट्टो के द्वारा की गई बयानबाजी के बाद लोगों की नाराजगी देखने को मिल रही है। विरोध प्रदर्शन में भाजपा विधायक और अन्य लोग भी मौजूद रहें। 

Asianet News Hindi | Updated : Dec 18 2022, 11:05 AM
Share this Video

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विषय में की गई अमर्यादित टिप्पणी के बाद भारत के लोगों ने नाराजगी है। जिसके कारण पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। 

मुरादाबाद में भी भाजपा जनता पार्टी के नगर विधायक रितेश कुमार गुप्ता ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुँच कर पाकिस्तान का पुतला फूंका और  साथ ही पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि पाकिस्तान अपने मंत्री के बयान पर तुरंत माफी मांगे। भाजपा विधायक ने कहा कि अगर भारतीय फौज को सिर्फ 15 मिनट के लिए अनुमति दी जाए तो भारतीय फौज पूरे पाकिस्तान को कब्जा कर भारत में मिला लेगी। भाजपा विधायक ने कहा कि पाकिस्तान एक छोटा सा देश है और आतंकवाद को बढ़ावा देता है। ऐसे देश को अपनी हैसियत में रहना चाहिए।
 

Related Video