आजादी के 75वीं वर्षगांठ में महिला थाने में दिखा अनोखा रूप, देशभक्ति गीतों पर महिला पुलिसकर्मियों ने जमकर किया

यूपी के जिले मुरादाबाद में आजादी के 75वीं वर्षगांठ में महिला थाने का एक अलग ही रूप देखने को मिला है। यहां पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने देशभक्ति गीतों पर जमकर डांस किया। थाने में घण्टों तक देशभक्ति गीतों पर महिला सिपाही झूमती नजर आई।

| Updated : Aug 15 2022, 11:15 AM
Share this Video

मुरादाबाद: पूरा देश आज आजादी के जश्न में डूबा है। देश के प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया तो वहीं देश के अलग-अलग हिस्सों से रंग भरी तस्वीरें सामने आ रही है। ऐसी ही एक तस्वीर उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद के महिला थाने से आई है। यहां पर ध्वजारोहण के बाद महिला पुलिसकर्मी देश भक्ति गीतों में डूब गई और घण्टों तक देश भक्ति गीतों पर झूमकर डांस किया है। इन महिला पुलिसकर्मियों के बीच एक छोटी सी बच्ची ने देश भक्ति गीतों पर नाचते हुए सबका मन मोह लिया है। तिरंगों से सजे महिला थाने में डीजे पर बज रहे देश भक्ति गीतों पर हो रहे डांस को देखने के लिए सामने से गुजर रहे राहगीरों के कदम भी थम गए।

Related Video