काशी पहुंची ममता का मोदी और जय श्री राम के नारों से हुआ स्वागत, सुरक्षाकर्मियों में मचा हड़कंप

वाराणसी पहुंची ममता बनर्जी देर शाम काशी विश्वनाथ के दर्शन करने वाली थीं। इससे पहले काशी की सड़कों से गुजर रहे ममता के काफिले के बीच जय श्री राम का उद्घोष लगना शुरू हो गया। ममता का काफिला देखकर एक युवक दौड़ते हुए जय श्री राम के नारे लगाने लगा। उसने ममता पर कई गंभीर आरोप लगाए और नारे लगाने का कारण बताया।

Asianet News Hindi | Updated : Mar 02 2022, 07:25 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वाराणसी पहुंची ममता बनर्जी देर शाम काशी विश्वनाथ के दर्शन करने वाली थीं। इससे पहले काशी की सड़कों से गुजर रहे ममता के काफिले के बीच जय श्री राम का उद्घोष लगना शुरू हो गया। ममता का काफिला देखकर एक युवक दौड़ते हुए जय श्री राम के नारे लगाने लगा। उसने ममता पर कई गंभीर आरोप लगाए और नारे लगाने का कारण बताया। इसके साथ ही काशी में ममता के पहुंचते ही बीजेपी के स्थानीय महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं ने मोदी मोदी के नारे लगाकर उनका विरोध करना शुरू कर दिया।

शाम में वह वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगी और दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भी शामिल होंगी। जानकारी के अनुसार ममता बनर्जी रात में छावनी स्थित एक होटल में रुकेंगी। इसके बाद कल गुरुवार को ऐढ़े में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित जनसभा में शामिल होंगी। जनसभा को ममता के अलावा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, रालोद प्रमुख जयंत चौधरी संबोधित करेंगे। सभा करने के बाद ममता बनर्जी वापस कोलकाता लौट जायेंगी।

Related Video