गेंहू के खेत में घुसे तेंदुए ने कई लोगों पर मारा झपट्टा, Live तस्वीरें देखकर हो जाएंगे हैरान

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र नगर पंचायत परतावल के छातीराम पश्चिमी टोला के आबादी के सटे सरसों के खेत में निगरानी करने विन्द्रेश सिंह (45) निवासी छातीराम को तेंदुए ने घायल कर दिया। तेंदुआ पहले से ही खेत में छिपा हुआ था। बृहस्पतिवार की दोपहर वह अपने खेत में निगरानी कर रहे थे, तभी अचानक उनके सामने तेंदुआ आ गया। अभी वह कुछ समझ पाते, कि उन पर हमला कर दिया। पास के पुल पर बैठे कुछ युवाओं ने शोर मचाया तो तेंदुआ भाग निकला और एक गेहूं के खेत में छिप गया।

Asianet News Hindi | Updated : Feb 04 2022, 05:35 PM
Share this Video

महराजगंज: क्षेत्र के छातीराम गांव के पश्चिमी टोला से सटे खेत में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद तेंदुए के हमले से चार ग्रामीण घायल हो गए। वहीं तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में वन दरोगा भी आंशिक रूप से घायल हो गए। तेंदुए को पकड़ने के लिए गोरखपुर एवं महराजगंज जिले की वन विभाग की टीम लगी हुई है। देर शाम तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जा सका था। क्षेत्र के लोगों में दहशत बनी हुई है। वन कर्मियों की टीम लोगों को खेत में न जाने की अपील कर रही है। खेत में पिंजरा लगाकर वन कर्मियों की टीम निगरानी कर रही है।

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र नगर पंचायत परतावल के छातीराम पश्चिमी टोला के आबादी के सटे सरसों के खेत में निगरानी करने विन्द्रेश सिंह (45) निवासी छातीराम को तेंदुए ने घायल कर दिया। तेंदुआ पहले से ही खेत में छिपा हुआ था। बृहस्पतिवार की दोपहर वह अपने खेत में निगरानी कर रहे थे, तभी अचानक उनके सामने तेंदुआ आ गया। अभी वह कुछ समझ पाते, कि उन पर हमला कर दिया। पास के पुल पर बैठे कुछ युवाओं ने शोर मचाया तो तेंदुआ भाग निकला और एक गेहूं के खेत में छिप गया। घायल विंद्रेश को गांव के लोगों ने सीएचसी परतावल पहुंचाया। इसी बीच तेंदुआ नगर पंचायत परतावल के छातीराम के पश्चिम टोला बसवार सिवान में पहुंच गया। यहां तेंदुए ने तीन लोगों को घायल कर लहूलुहान कर दिया। घायलों की पहचान आबिद ग्राम बलुवा, रफ़ीक ग्राम बांसपार, मुलायम ग्राम छातीराम के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर श्यामदेउरवां पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी। घंटों बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ढूंढना शुरू किया। इस बीच तेंदुए ने वन दरोगा सत्य प्रकाश के उपर हमला कर दिया और तेजी से खेत में चला गया। वन विभाग व पुलिस विभाग तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रहा है। गोरखपुर एवं महराजगंज वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने में जुटी है।

Related Video