पंचतत्व में विलीन हुए यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह, देखें अंतिम संस्कार का Video

वीडियो डेस्क। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यपाल कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ बुलंदशहर जिले के नरौरा गांव में गंगा किनारे किया गया। इस तरह राम भक्त कल्याण पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके बेटे राजवीर सिंह ने मुखाग्नि दी। अपने चहेते नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। 

| Updated : Aug 23 2021, 06:52 PM
Share this Video

वीडियो डेस्क। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यपाल कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ बुलंदशहर जिले के नरौरा गांव में गंगा किनारे किया गया। इस तरह राम भक्त कल्याण पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके बेटे राजवीर सिंह ने मुखाग्नि दी। अपने चहेते नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। जहां देखो वहां भीड़ ही भीड़ नजर आ रही थी। बीजेपी के नेता से लेकर कार्यकर्ता तक गमगीन दिखाई दिए। यह मार्मिक पल देख सभी की आंखों से आंसू छलक पड़े। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सीएम के अंतिम संस्कार में आहूति दी। पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम सफर में श्रद्धांजलि देने के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, सीएम योगी आदित्यनाथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित कई बड़े नेता मौजूद हैं।
 

Related Video