एक बार फिर सुर्खियों में आए इंस्पेक्टर धर्मराज, कानपुर के उपद्रवियों से कहा- 'पल भर रेले जाएंगे'

उन्नाव में इंस्पेक्टर धर्मराज उपाध्याय अपनी कविताओं से चर्चा में रहते हैं और समय के साथ शायरने अंदाज में तंज भी कसते हैं। आपको बता दें की इंस्पेक्टर धर्मराज उपाध्याय की चुनाव ड्यूटी पर बनाई गई, कविता को यूपी पुलिस के ऑफिशियल ट्वीटर पर भी पोस्ट किया गया था। उसके बाद से उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ी है। 

| Updated : Jun 06 2022, 02:53 PM
Share this Video

उन्नाव में इंस्पेक्टर धर्मराज उपाध्याय अपनी कविताओं से चर्चा में रहते हैं और समय के साथ शायरने अंदाज में तंज भी कसते हैं। आपको बता दें की इंस्पेक्टर धर्मराज उपाध्याय की चुनाव ड्यूटी पर बनाई गई, कविता को यूपी पुलिस के ऑफिशियल ट्वीटर पर भी पोस्ट किया गया था। उसके बाद से उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ी है। अब इंस्पेक्टर धर्मराज ने अपनी नई कविता से कानपुर के उपद्रवियों-दंगाइयों को तंज कसते हुए आइना दिखाया है। इंस्पेक्टर धर्मराज ने कविता के जरिये कानपुर में बीते दिनों हुए बवाल के बाद दंगाइयों पर तंज कसा। कविता करते हुए इंस्पेक्टर धर्मराज उपाध्याय ने बोला की ‘पकड़-पकड़ कर हवालात में ठेले जाएंगे, दंगा करने वाले पल भर रेले जाएंगे’। इसके बाद उन्होंने लिखा की 'शेर है यह शेर...बिल्ली नहीं है, उत्तर प्रदेश है यह दिल्ली नहीं है। गुंडे और गुंडों के सभी झमेले जाएंगे, दंगा करने वाले पल भर रेले जाएंगे। बुरा किया तो अच्छा अब अंजाम नहीं मिलने वाला, जो बबूल बोये हो तो तुमको आम नहीं मिलने वाला। खेल जो तुमने खेला वही खेले जाएंगे, दंगा करने वाले पल भर रेले जाएंगे।'

Related Video