हाथरस: शादी समारोह में जमकर चले लाठी-डंडे का वीडियो हुआ वायरल, कई घायल

हाथरस में शादी समारोह के दौरान विवाद का वीडियो सामने आया है। मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की गई। इस विवाद में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Asianet News Hindi | Updated : Jun 23 2022, 03:57 PM
Share this Video

हाथरस जनपद के कोतवाली हाथरस गेट के सोखना गांव से शादी में विवाद का मामला सामने आया। यह पूरा विवाद शराब पीकर हंगामे के बाद शुरु हुआ। दोनों ही पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इस बीच फूफा समेत कई लोग घायल हो गए। 
बताया गया कि शराब पीकर डीजे को लेकर कुछ कहासुनी शुरू हुई थी। इसी बीच विवाद हो गया और जमकर लाठी-डंडे भी चले। अक्रोशित लोगों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया जिसमें कई लोग घायल हो गए। मामले को लेकर पुलिस से भी शिकायत की गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। 

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार इस विवाद में कई लोगों को गंभीर चोट भी आई है। मामूली रुप से घायलों को इलाज के बाद घर वापस भेज दिया गया जबकि गंभीर घायलों का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस भी मामले को लेकर छानबीन में जुटी हुई है। 

Related Video