अमृत महोत्सव पर चखिए तिरंगा सैंडविच, तिरंगा राइस और तिरंगा लस्सी का स्वाद, रेस्टोरेंट की डिश देख हर कोई हैरान

गोरखपुर के एक रेस्टोरेंट में खास तिरंगा डिश इन दिनों चर्चाओं में हैं। यहां आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत तिरंगा सैंडविच, तिरंगा फ़्राईड राइस, तिरंगा पास्ता, तिरंगा वेज पुलाव, तिरंगा लस्सी, तिरंगा शेक तैयार किया गया है। 

Asianet News Hindi | Updated : Aug 11 2022, 02:00 PM
Share this Video

Gorakhpur,uttar pradesh,up news in hindi,
Azadi KaAmrit Mahotsav, HarGharTiranga, IndependenceDay, TirangaRestaurent ,Gorakhpur, Tri colr dishes, indepemdence day 2022, gorakhpur new dishes, 
पूरा देश इस समय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। वहीं गोरखपुर का एक रेस्टोरेंट अपने ग्राहकों के साथ भी आजादी का जश्न तिरंगा व्यंजनों के साथ मनाएगा। जी हां, गोरखपुर के असुरन पर स्थित पहाड़ी कैफे ने आजादी के इस उत्सव को अपने विशेष मीनू के साथ मना रहा है। इसके लिए रेस्टोरेंट को तिरंगा गुब्बारे व फ्लैग से सजा दिया गया है।
रेस्टोरेंट इसके साथ ही हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। इस तिरंगा मीनू में तिरंगा सैंडविच, तिरंगा फ़्राईड राइस, तिरंगा पास्ता, तिरंगा वेज पुलाव, तिरंगा लस्सी, तिरंगा शेक आदि व्यंजनों को सम्मलित किया गया है।
पहाड़ी कैफे के शुभम शुक्ल ने बताया कि व्यंजनों को तीन रंग करने में जिन रंग का प्रयोग किया जा रहा वो कही से भी नुकसान दायक नहीं है। इसी के साथ इस खास मौके पर सेना परिवार, डॉक्टर, पुलिस, मीडिया एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार को अलग से ऑफर भी दिया जा रहा है।

Related Video