वाराणसी: कहीं घरों में घुसा पानी-कहीं नहीं दिख रही सड़क-बाढ़ में फंसी जिंदगियां

वीडियो डेस्क। गंगा उफान पर है। गंगा का पानी अब गांवों में पहुंच गया है।  गांव की फसलें और सब्जियां डूब चुकी हैं।  कुछ गांवों के निवासी अपने को सुरक्षित करने के लिए या तो दूसरे जगहों पर या रिश्तेदारों के घरों को ठिकाना बनाया है। बनारस का रमना गांव जो सब्जी के खेती के लिए मशहूर है वहां की सैकड़ों एकड़ फसल डूबी चुकी है। 
 

| Updated : Aug 13 2021, 05:00 PM
Share this Video

वीडियो डेस्क। गंगा उफान पर है। गंगा का पानी अब गांवों में पहुंच गया है।  गांव की फसलें और सब्जियां डूब चुकी हैं।  कुछ गांवों के निवासी अपने को सुरक्षित करने के लिए या तो दूसरे जगहों पर या रिश्तेदारों के घरों को ठिकाना बनाया है। बनारस का रमना गांव जो सब्जी के खेती के लिए मशहूर है वहां की सैकड़ों एकड़ फसल डूबी चुकी है । पूर्वांचल में प्रयागराज से लेकर बलिया गंगा में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। बनारस जिले में गंगा के जलस्तर में 1 सेंटी मीटर प्रति घंटा की दर से बढ़ोत्तरी हो रही है। लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते गंगा के किनारे के गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है जिससे गांव के लोग कुछ पलायन तो कुछ पलायन की तैयारी में हैं। खेत में किसानों ने सब्जी समेत फसलें बाढ़ की भेंट चढ़ गईं। बाढ़ की वजह से स्थानीय लोगों की मुसीबतें भी बढ़ गयी हैं। रोजमर्रा के काम के लिये भी गांव वालों को बाढ़ के पानी में होकर जाना आना पड़ रहा है। बड़ी समस्या गांव में पेयजल की उठ खड़ी हो गई है। सारे हैंड पाइप बाढ़ के पानी में डूब चुके हैं। ऐसे में पीने के पानी का संकट गहरा सकता है। 
 

Related Video