रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध टालने के लिए हुआ दिव्य यज्ञ, विश्व शांति के लिए हवन के साथ हुआ हनुमान चालीसा का पाठ

नामनेर स्थित रामलीला चबूतरा पर समर्थवान संस्था की ओर से शनिवार को रूस-यूक्रेन के बीच छिड़े भयंकर युद्ध से विश्व शांति के लिए हनुमान चालीसा पाठ और दिव्य हवन किया गया। यज्ञ में भगवान से प्राथना की गई है कि युद्ध पर विराम लगे और यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सकुशल अपने देश में वापसी हो सके। 

| Updated : Mar 06 2022, 12:15 PM
Share this Video

आगरा : नामनेर स्थित रामलीला चबूतरा पर समर्थवान संस्था की ओर से शनिवार को रूस-यूक्रेन के बीच छिड़े भयंकर युद्ध से विश्व शांति के लिए हनुमान चालीसा पाठ और दिव्य हवन किया गया। यज्ञ में भगवान से प्राथना की गई है कि युद्ध पर विराम लगे और यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सकुशल अपने देश में वापसी हो सके। संस्थापक अध्यक्ष पं मनीष शर्मा ने बताया कि युद्ध के कारण विश्व में हाहाकार मचा हुआ है। जिससे आर्थिक नुकसान और जनहानि हो रही है। इस युद्ध को टालने के लिए विश्व मे शांति हेतु दिव्य हवन में नगरवासियो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और आहुति दे कर प्रभु से रूस-यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध को रोकने के लिए हनुमान चालीसा के ग्यारह पाठ पढ़ कर प्रार्थना की।

क्षेत्रीय पार्षद लक्ष्मी शर्मा ने कहा कि सभी ने पूर्ण विधि से विधान से जनकल्याण के लिए पूजा अर्चना की। ईश्वर दोनों देशों के प्रमुख को सद्बुद्धि प्रदान करें और वह बैठकर अपने मसले को हल करें अन्यथा ये युद्व तीसरे विश्व युद्ध की ओर ले जायेगा।

Related Video