दोस्त के साथ आए युवक का होटल के कमरे में मिला शव, मैनेजर की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी

एटा के माया पैलेस होटल में युवक का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। यहां कमरा नंबर 101 में युवक का शव पड़ा हुआ मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सुधीर समेत 3 लोग यहां रात में आकर रुके थे। 

| Updated : May 25 2022, 03:13 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

एटा जनपद के माया पैलेस होटल में युवक का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। यहां कमरा नम्बर 101 में एक युवक का शव मिला। यहां माया पैलेस में मृतक सुधीर सहित 3 लोग रात में आकर रुके थे। होटल के मैनेजर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
एडिशनल एसपी धनजंय सिंह कुशवाहा सहित कोतवाली नगर पुलिस मामले की जानकारी मिलते ही वहां होटल पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में शव को कमरे से बाहर लाया गया। इसी के साथ उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक युवक की पहचान सुधीर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक मैनपुरी जनपद का रहने वाला है। युवक के निधन के बाद उसके परिजनों को भी मामले की सूचना दे दी गई है। 

Related Video