वोट मांगने के लिए कांग्रेसी नेताओं ने अपनाया अलग तरीका, मस्जिद के बाहर खड़े होकर नमाजियों से मांगी वोट की भीख

 प्रयागराज में शुक्रवार को कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला। यहां पार्टी के शहर पश्चिमी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रतियाशी, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने झोली फैलाकर लोगों के सामने वोट की भीख मांग रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Updated : Feb 11 2022, 07:42 PM
Share this Video

उत्तर प्रदेश में सत्ता की कुर्सी से काफी समय से दूर रहने वाली कांग्रेस पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। कांग्रेसियों की राजनीति इस हद तक पहुंच चुकी है कि अपनी खोई हुई जमीन को दोबारा हासिल करने के लिए भिखारी तक बनना पड़ रहा है। प्रयागराज में शुक्रवार को कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला। यहां पार्टी के शहर पश्चिमी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रतियाशी, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने झोली फैलाकर लोगों के सामने वोट की भीख मांग रहे हैं। कांग्रेसी शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद काटजू रोड स्थित अब्दुल्लाह मस्जिद के बाहर निकले  नमाजियों से वोट की भीख मांगते नजर आए  कांग्रेसियों ने पार्टी प्रत्याशी तस्लीम उद्दीन के पक्ष में वोट का समर्थन जुटाने का प्रयास किया। कांग्रेसियों के प्रचार का यह अनूठा प्रयास शहर में चर्चा का विषय बना रहा। इस दौरान कांग्रेस के जिला प्रवक्ता हसीब अहमद ने कहा कि जिले की प्रत्येक विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। लोग भाजपा विधायकों के कार्यकाल में खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

Related Video