कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने BJP पर साधा निशाना, देश तोड़ने वाले यात्रा पर कर रहे अनर्गल बातें 

कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश को तोड़ने वाले लोग ही इस यात्रा के लिए अनर्गल बातें कर रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Updated : Dec 21 2022, 05:10 PM
Share this Video

मुरादाबाद: कांग्रेसी की भारत जोड़ो यात्रा मे बतौर मुख्यवक्ता पहुंचे नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश को तोड़ने वाले हमारी यात्रा के विषय में अर्नगल बातें कर रहे है। 

दरअसल आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी की अगुआई में मुरादाबाद पहुंची। जिसमें सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया है। यात्रा की शुरुआत मुरादाबाद सिविल लाइन स्थित कंपनी बाग गांधी मूर्ति पर माल्यर्पण करते हुए किया गया है। जो शहरी क्षेत्र से होते हुए लगभग 8 किलोमीटर तक स्थानीय लोगो से सम्पर्क करते हुए कोहिनूर तिराहे पर जाकर समाप्त हुई।

Related Video