गोकुल में हर्षोल्लास से मनाई गई छड़ीमार होली, रंग और गुलाल से सतरंगी हुआ माहौल

 ब्रज में होली की धूम चारों ओर है। हर कोई रंगों की मस्ती में मस्त है। भगवान के साथ होली खेलकर अपने को धन्य मान रहा है। इसी भाव से आज भगवान बाल कृष्ण की नगरी गोकुल में होली खेली गई। यहाँ की होली की विशेषता ये थी की यहाँ पर लाठियों की जगह छड़ी से होली खेली जाती है। 

Asianet News Hindi | Updated : Mar 15 2022, 06:30 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मथुरा: ब्रज में होली की धूम चारों ओर है। हर कोई रंगों की मस्ती में मस्त है। भगवान के साथ होली खेलकर अपने को धन्य मान रहा है। इसी भाव से आज भगवान बाल कृष्ण की नगरी गोकुल में होली खेली गई। यहाँ की होली की विशेषता ये थी की यहाँ पर लाठियों की जगह छड़ी से होली खेली जाती है। मान्यता के अनुसार कान्हा को चोट ना लगे इसी वजह से गोकुल में छड़ी मार होली की परंपरा कृष्ण कालीन युग से चली आ रही है। 

भगवान श्री कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ, लेकिन उनका बचपन गोकुल में गुजरा। यही भाव आज तक गोकल वासियों के अन्दर है। यही कारण है की यहाँ की होली आज भी पूरे ब्रज से अलग है। भक्ति भाव से भक्त सबसे पहले बाल गोपाल को फूलों से सजी पालकी में बैठाकर नन्द भवन से मुरलीधर घाट ले जाते हैं। जहाँ भगवान बगीचे में बैठकर भक्तों के साथ होली खेलते हैं। जिस समय बाल गोपाल का डोला नन्द भवन से निकलकर मुरलीधर घाट तक पहुँचता है उस दौरान चल रहे भक्त होली के गीतों पर नाचते हैं, गाते हैं और भगवान के डोले पर पुष्प बरसा करते हैं। सैकंडों वर्षों से चली आ रही इस होली की सबसे खास बात ये है की जब भगवान बगीचे में बैठकर भक्तों के साथ होली खेलते हैं उस दौरान हुरियारिन भगवान के साथ छड़ी से होली खेलती हैं। ब्रज में सभी जगह होली लाठियों से खेली जाती है, लेकिन गोकुल में भगवान का बाल स्वरुप होने के कारण होली छड़ी से खेली जाती हैं जिसका आनंद न केवल गोकुल वाले बल्कि देश के कई इलाकों से हजारों भक्त भी लेते हैं।

बता दें कि गोकुल में होली द्वादशी से शुरू हो कर धुल होली तक चलती है। इस दौरान भगवान केवल एक दिन द्वादशी के दिन ही नन्द भवन से निकलकर होली खेलते है। बाकि के दिन मंदिर में ही होली खेली जाती है। छड़ीमार होली में भाग लेने आईं हुरियारिनों ने बताया कि अद्भुत और अलौकिक पल की अनुभूति होती है जब भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप के साथ होली खेलते हैं। सदियों से चली आ रही परंपरा को निभाते हुए हम मुरलीधर घाट पर एकत्रित होकर भगवान से लाड लड़ाने के बाद उन पर छड़ियों से बार करते हैं। 
 

Related Video