'इतना मारा की सूज गई आंख'...उन्नाव के रिटायर्ड फौजी ने बताया- कैसे उसपर टूट पड़े दर्जनों भाजपा समर्थक

उन्नाव में भाजपा समर्थकों ने रिटायर्ड फौजी से मारपीट की। पुलिस ने मामले में 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने मामले से लूट की धारा हटा दी है। 

/ Updated: May 20 2022, 04:36 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

उन्नाव जनपद में रिटायर्ड फौजी से लूट और मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि लूट और मारपीट की इस वारदात को चुनावी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है। मामले को लेकर पुलिस छानबीन में लगी है। बीघापुर थाना क्षेत्र से सामने आई घटना के बाद पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले में 2 लोगों की गिरफ्तारी भी कर ली गई है। पीड़ित का आरोप है कि लाठी डंडे से पिटाई के बाद अवैध असलहे की बट से उस पर जानलेवा हमला किया गया। इसी के साथ नगदी और अन्य सामान को भी लूट लिया गया। 
वहीं मामले में पुलिस लूट की घटना से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि विवेचना में जो तथ्य सामने आए हैं उसी के आधार पर लूट की धारा को हटाया गया है। फिलहाल पुलिस जल्द से जल्द अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की भी बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसी के साथ पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले में पीड़ित ने पुलिस पर भी आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने चंद घंटों की विवेचना में ही लूट की धारा को हटा दिया है।