कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन का बड़ा बयान, कहा- 'फर्जी था विकास दुबे का एनकाउंटर'

 कांग्रेस (Congress) की वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बिकरू कांड समेत सभी एनकाउंटरों को फर्जी बताया है। उन्होने कहा कि यदि हम सत्ता में आए तो सभी एनकांउटरों की जांच कराएंगे। इसके साथ खुशी दुबे पर लगे सभी सभी मुकदमों को वापस लेने का काम करेंगे।

| Updated : Feb 02 2022, 12:04 PM
Share this Video

कानपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly) में बिकरू कांड एक बड़ा मुद्दा बनने वाला है। कांग्रेस (Congress) की वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बिकरू कांड समेत सभी एनकाउंटरों को फर्जी बताया है। उन्होने कहा कि यदि हम सत्ता में आए तो सभी एनकांउटरों की जांच कराएंगे। इसके साथ खुशी दुबे पर लगे सभी सभी मुकदमों को वापस लेने का काम करेंगे। जांच में जो भी अधिकारी दोषी पाया जाएगा। उसकी खिलाफ सख्त से सख्त से कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस न लगातार बिकरू कांड का मामला उठाकर एक वर्ग का वोट हासिल करने की कोशिश शुरू की है। इस क्रम में अब आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कानपुर में इस मामले को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कांग्रेस के पदधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी चर्चा की। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मीडिया से बात करते कहा कि कल्यानपुर सीट से कांग्रेस पार्टी की तरफ से नेहा तिवारी ने नामांकन किया है। अगर किसी अन्य ने नामांकन किया तो वे नाम वापस लिए जाएंगे। ये लड़ाई धर्म और अधर्म की है। हम सभी राजनीतिक दलों से अपील करेंगे कि वो नेहा तिवारी के सामने प्रत्याशी न उतारें। हम सत्ता के अहंकारियों को शिकस्त देना चाहते हैं। इस लड़ाई में हमारा साथ देना चाहते हैं तो वो नेहा तिवारी का समर्थन करें।

सभी एनकाउंटर फर्जी
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मेरा मानना है कि विकास दुबे का अपराधिक रिकॉर्ड था। इसके बाद भी जनता के मन में उस एनकाउंटर के प्रति संदेह है। उन्हें लगता है कि वह एनकाउंटर फर्जी था। जिन पुलिस वालों की शहादत हुई है, मैंने उनको नमन किया है। विकास दुबे को कोर्ट में पेश करके फांसी की सजा तक ले जाने का काम पुलिस को करना चाहिए था, जो उसने नहीं किया। खुशी दुबे निर्दोष है। खुशी दुबे और उनके परिवार पर जितने मुकदमें लादे गए हैं। हम सब मुकदमों को वापस लेने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन पुलिस वालों ने ऐसा किया है। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Video